Sunday , 7 June 2026
Breaking News

मनरेगा श्रमिकों को बताएंगे हाथ धोने का सही तरीका

कोराना जागरूकता अभियान अब 7 जुलाई तक चलेगा। इसके अन्तर्गत गुरूवार को प्रत्येक मनरेगा कार्यस्थल पर सही तरीके से हाथ धोने के माॅडल का प्रदर्शन होगा।
सरकारी सूत्रों के अनुसार जिला कलेक्टर ने बताया कि सही प्रकार से हाथ धोना और बार-बार हाथ धोना और साबुन उपलब्ध न हो तो सेनिटाइजर से हाथ धोना कोरोना बचाव का बड़ा बिन्दु है। इसके लिये विश्व स्वास्थ्य संगठन ने सुमन-के तकनीक विकसित की है। मनरेगा श्रमिकों को इसका लाइव डेमो दिया जायेगा। इसके साथ ही सभी मनरेगा कार्यस्थलों पर कार्य समय पर हाथ धोने के लिये यर्याप्त पानी और साबुन की व्यवस्था रखने के निर्देश दिये गये हैं।

tell manrega workers the right way wash hands
अभियान के तहत 3 जुलाई को पुलिस और प्रशासन कोरोना जागरूकता के लिये जिला, ब्लाॅक और थाना लेवल पर पैदल मार्च निकालेंगे। इसी दिन सभी बैंक शाखाओं में स्टाफ और ग्राहक कोरोना जागरूकता शपथ लेंगे और जागरूकता सम्बंधी पोस्टर, बैनर लगाये जाएंगे। 4 जुलाई को सभी पंचायत समितियों में पौधारोपण कर स्वस्थ धरती-स्वस्थ मानव का संदेश दिया जायेगा। इसी दिन महिला अधिकारिता विभाग सभी पंचायत समितियों में बालिकाओं और महिलाओं को सोशल डिस्टेंसिंग के साथ एक जाजम पर बैठाकर कोरोना से सजग रहने, शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य की देखभाल के लिये कार्यक्रम आयोजित करेगा। 5 जुलाई को आंगनवाडी कार्यकर्ता, सहायिका, साथिन, एएनएम, राजीविका समूहों की महिला सदस्य गांव-गांव में घर-घर जाकर कोरोना जागरूकता का संदेश देगी। ग्राम पंचायत स्तर पर दीप श्रृंखला बनाकर लोगों को जागरूक किया जायेगा। 6 जुलाई को सामाजिक संगठनों के सहयोग से नुक्कड नाटक, लोकगीत आदि के माध्यम से कोरोना से लड़ने का संकल्प जताया जायेगा। इसी दिन प्रत्येक गांव में दीवारों, सरकारी कार्यालयों, भवनों पर कोरोना जागरूकता नारा लेखन किया जायेगा। 7 जुलाई को सवाई माधोपुर और गंगापुर सिटी नगरपरिषद नागरिकों को कपड़ा कैरीबैग का वितरण करेगी। इन कैरीबैग पर कोरोना जागरूकता के संदेश प्रिंट किये गये हैं। इसी दिन समापन समारोह होगा जिसमें कोरोना वॉरियर्स और इस अभियान में उल्लेखनीय कार्य करने वालों तथा विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया जायेगा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !