Thursday , 23 July 2026
Breaking News

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी को कोटा से गिरफ्तार

सवाई माधोपुर की महिला थाना पुलिस ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने के एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी अर्जुन रैगर निवासी साहू नगर को गिरफ्तार किया है। महिला थानाधिकारी चंचल शर्मा ने बताया है कि थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी नाबालिग के पिता ने महिला थाने में गत 9 मई को रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। रिपोर्ट में पीड़ित के पिता ने बताया कि उसकी नाबालिग पुत्री का आरोपी अर्जुन रैगर ने अपने साथियों के सहयोग से अपहरण कर दुष्कर्म किया था।

 

The accused of raping a minor was arrested from Kota

 

ऐसे में पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम का गठन किया था। पुलिस टीम ने सायबर सेल की सहायता से आरोपी की तलाश की। पुलिस ने लोकेशन के आधार पर आरोपी अर्जुन रैगर पुत्र कल्याण रैगर निवासी साहू नगर को कोटा से गिरफ्तार किया है। आरोपी डेढ़ माह से फरार चल रहा था। इस दौरान पुलिस टीम चंचल शर्मा सीआई, मीठा लाल हैड कांस्टेबल, रामावतार कांस्टेबल और राजेन्द्र कांस्टेबल आदि शामिल रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New IFWJ team ready district executive committee announced Sawai Madhopur Vikalp Times

पत्रकारों के हितों के लिए आईएफडब्ल्यूजे की नई टीम तैयार, जिला कार्यकारिणी घोषित

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mobile system mobile update money kota news 19 July 26 Vikalp Times

‘मोबाइल बंद न करें’… रातभर चलता रहा फ_र्जी System Update, सुबह खाते से उड़ गए ₹98 हजार

कोटा: Kota शहर में साइबर ठ_गों ने अब मोबाइल (Mobile) है_किंग के जरिए लोगों को …

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Education Minister Madan Dilawar VDO Transfer money sangod panchayta samiti kota Vikalp Times

‘मैं मंत्री का खास हूं…’ ट्रांसफर के नाम पर व_सूली का खुलासा!

कोटा: शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री (Minister of Education and Panchayati Raj) मदन दिलावर (Madan …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !