Wednesday , 3 July 2024
Breaking News

शिवाड़ में सरपंच सहित कोरम को कलेक्टर ने घूंघट नहीं करने की दिलाई शपथ

महिलाओं को घुंघट की बेडियां छोड कर महिला सशक्तिकरण का संदेश देने के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के अभियान को सवाई माधोपुर जिले में अभियान के रूप में चलाया जा रहा है। इसके लिए जिला कलेक्टर डॉ. एस. पी. सिंह लीड रोल निभा रहे है।

The Collector administered the oath not veil sarpanch Shivad
आज जिला कलेक्टर मेला व्यवस्था जांचने के बाद ग्राम पंचायत मुख्यालय शिवाड़ पहुंचे। यहां कुछ महिला वार्ड पंचों को घूंघट में देखकर जिला कलक्टर ने शिवाड़ की महिला सरपंच प्रेमदेवी एवं अन्य पंचों को मुख्यमंत्री महोदय के अभियान की जानकारी दी तथा कहा कि जब पंच/सरंपच जैसे शक्तिशाली पद पर बैठने वाली महिला ही घूंघट में कैद रहेगी तो दूसरी महिलाओं के सशक्तिकरण के कार्य में किस प्रकार मदद करेगी। महिला पंच/सरपंच व जनप्रतिनिधि घूंघट का त्याग करेगी तो समाज में बडा सकारात्मक मैसेज जाता है, इससे दूसरी महिला तथा बालिका को आत्मबल मिलता है। कलेक्टर ने कहा कि पूरा देश महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती वर्ष मना रहा है। महात्मा गांधी घूंघट प्रथा के खिलाफ थे तथा इसके लिए उन्होंने संघर्ष किया। जिला कलेक्टर के इस प्रकार समझाने पर उन महिला पंचों ने आश्वासन दिया कि वे अब कभी घूंघट नहीं करेगी। उपस्थित सरपंच एवं सभी पंचों ने ग्राम पंचायत में घूंघट के खिलाफ अभियान चलाने का भी निर्णय लिया। जिला कलेक्टर ने पंचायत में उपस्थित कोरम के सभी महिला और पुरूष सदस्यों को इस बाबत शपथ भी सरपंच प्रेमदेवी एवं अन्य महिला पंचों ने सकल्प लिया कि वे शिक्षा को बढ़ावा देने के साथ साथ गांव की महिलाओं को इस बाबत जागरूक करेगी कि वे स्वयं घूंघट/पर्दा को त्यागे एवं अपनी महिला रिश्तेदारों के घूंघट करने पर उन्हें इसका त्याग करने के लिये समझाये। कलेक्टर की सकारात्मक पहल का उपस्थित लोगों ने भी समर्थन करते हुए इसे अभियान बनाने का संकल्प जताया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

अवैध चराई रोकने के लिए धारा 144 लागू

सवाई माधोपुर:- रणथंभौर बाघ परियोजना क्षेत्र में असामाजिक तत्वों व इस क्षेत्र के आसपास के …

एनडीए ने स्पीकर पद के लिए ओम बिरला को बनाया उम्मीदवार, कांग्रेस ने के सुरेश को उतारा मैदान में 

नई दिल्ली:- लोकसभा में स्पीकर पद के लिए एनडीए की तरफ से ओम बिरला को …

चौथ का बरवाड़ा थाना पुलिस ने 17 लोगों को किया गिरफ्तार

सवाई माधोपुर:- चौथ का बरवाड़ा थाना पुलिस ने धरपकड़ अभियान के तहत 17 लोगों को गिरफ्तार …

NDA से ओम बिरला होंगे लोकसभा स्पीकर पद के उम्मीदवार

NDA से ओम बिरला होंगे लोकसभा स्पीकर पद के उम्मीदवार       NDA से …

स्पीकर पद के लिए एनडीए उम्मीदवार को समर्थन देने पर राहुल गांधी क्या बोले

नई दिल्ली:- कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी ने कहा है कि विपक्ष स्पीकर पद …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !
Exit mobile version