Monday , 8 June 2026
Breaking News

विधायक ने किया सड़कों का भूमि पूजन और गौरवपथ का शिलान्यास

विधानसभा क्षेत्र सवाई माधोपुर की विधायक दीया कुमारी बल सड़क का भूमि पूजन किया। इस सड़क के निर्माण कार्य में 90 लाख रूपए की लागत आएगी वहीं दूसरी ओर विधायक ने चकेरी से कुण्डेरा तक एसआर में 5 किलोमीटर लम्बी नाॅनपेचेबल सड़क का भूमि पूजन भी किया। जिसके निर्माण कार्य में लगभग 80 लाख रूपए की अनुमानित लागत आएगी।

foundation stones MLA Diya Kumari Sawai Madhopur
विधायक ने बताया कि नाॅनपेचेबल सड़कों के निर्माण से ना सिर्फ इन संबंधित ग्रामों की जनता को अपितु यहां से गुजरने वाले अन्य ग्रामों के राहगीरों को भी सुविधा और सीधे कनेक्टिविटी मिलेगी। विधायक दीया कुमारी ने मौके पर उपस्थिति विभागीय अधिकारियों को सड़क निर्माण कार्य को निर्धारित समयावधि में पूरा करते हुए गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखते हुए उच्च सामग्री इस्तेमाल करने की बात कहीं। विधायक ने कहा कि इन सड़कों के निर्माण कार्य की काफी समय से मांग की जा रही थी। जिसके चलते उन्होंने इन्हें स्वीकृत कराया। उन्होंने कहा कि वह स्वयं भी इस कार्य पर पूरी नजर रखेंगी।

चकेरी और सूरवाल में गौरवपथ का किया उद्घाटन:
विधायक दीया कुमारी ने गौरवपथ निर्माण की श्रृंखला को क्षेत्र में बढ़ाते हुए ग्राम चकेरी और सूरवाल में 60-60 लाख की लागत से निर्मित गौरवपथ का उद्घाटन किया। गौरतलब है कि चकेरी और सूरवाल ग्राम क्षेत्र के काफी बड़े गांव हैं और यहां इन गौरवपथों के निर्माण की सरकारी योजना का वास्तविक लाभ क्षेत्रवासियों और यहां से गुजरने वाले अन्य क्षेत्र के राहगीरों को मिल पाएगा। विधायक ने कहा कि सड़क क्षेत्र में गांव का गौरव कहे जाने वाले गौरवपथ स्वच्छता, सुन्दरता व विकास को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण स्थान रखता है। इन ग्रामों में गौरवपथ बनने से यहां के नागरिकों की मांग पूरी हुई। जिस पर क्षेत्रीय नागरिकों ने विधायक दीया कुमारी का सम्मान करते हुए धन्यवाद व्यक्त किया। वहीं विधायक ने भी क्षेत्रवासियों की ओर से मुख्यमंत्री और सार्वजनिक निर्माण मंत्री का आभार व्यक्त किया। विधायक ने कहा कि सरकार ना सिर्फ शहरों में अपितु ग्रामीण इलाकों में भी सड़कों का जाल बिछा रही है। जिससे सभी क्षेत्र आपस में कनेक्ट हो रहे हैं।
इस अवसर पर प्रधान सूरजमल बैरवा, पंचायत समिति सदस्य रूपनारायण गुर्जर, जिला महांमत्री अरविन्द गुर्जर, सरंपच सुमन मीना, अशोक राज मीना, शिवराज मीना, रामजीलाल शर्मा, हरिओम गर्ग, सुनीता वर्मा, अर्जुन सिंह , पंचायत समिति सदस्य मुकन्ती प्रजापत, सुनीता वर्मा, मुरारी मीना, जितेन्द्र सैनी, चन्द्रप्रकाश सुगंधी, चन्द्रप्रकाश मीना, कुलदीप वर्मा, रामप्रसाद माली, सार्वजनिक निर्माण विभाग अधिकारी व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Leave a Reply

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !