Sunday , 6 September 2026
Breaking News

पिस्टल की नोक पर व्यापारी के साथ हुई लूट का खुलासा, दो मुख्य आरोपियों को किया गिरफ्तार

जिले की पुलिस ने थाना गंगापुर सदर क्षेत्र के नारायण पुर में पिस्टल की नोक पर व्यापारी के साथ की गई लूट के मामले का खुलासा करते हुए दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने बताया कि गत 26 मई को राहुल अग्रवाल पुत्र हरिप्रसाद निवासी कैलाश टाकिज के पीछे चौकीदार मोहल्ला थाना कोतवाली गंगापुर सिटी अपने ड्राईवर के साथ सामान की सप्लाई कर नकदी लेकर नारोली डांग से गंगापुर सिटी आ रहे थे। रेल्वे फाटक से पहले नारायणपुर टटवाडा रेल्वे स्टेशन के पास एक मोटरसाइकिल पर तीन अज्ञात बदमाश ने अपनी मोटरसाइकिल गाड़ी के आगे लगा कर ड्राईवर को पकड़कर नीचे उतार लिया एवं एक बदमाश ने फरियादी व्यापारी के कनपटी पर पिस्टल लगाकर गाड़ी में रखे बैग को निकाल कर करीब 1.15 लाख रूपये लूट कर ले गए। इस पर पुलिस ने थाना गंगापुर सदर में अभियोग संख्या 85/2021 धारा 392 ता.हि. में दर्ज कर कर अनुसंधान शुरू किया। घटना की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने हिमांशु शर्मा अतिरिक्त अधीक्षक गंगापुर सिटी तथा वृताधिकारी गंगापुर सिटी कालूराम मीणा के सुपर विजन एवं राजकुमार मीणा थानाधिकारी गंगापुर सदर के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया। पुलिस सूत्रों के अनुसार अजीत मोगा सहायक उप निरीक्षक सायबर सेल की तकनीकि सूचना के अनुसार इस लूट की वारदात मे लिप्त अपराधी दिलखुश मीणा व धारा सिंह जयपुर मुहाना इलाका क्षेत्र में फरारी काट रहे हैं। सूचना पर राजकुमार मीणा थानाधिकारी गंगापुर सदर ने संजय कुमार हैड कानिस्टेबल के नेतृत्व में टीम ने जयपुर से दिलखुश पुत्र रामसिंह मीणा तथा धारा सिंह उर्फ जितेन्द्र पुत्र लक्ष्मीचन्द योगी निवासी जीरोता थाना सपोटरा जिला करौली को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

The robbery with the businessman at the tip of the pistol was revealed, the two main accused arrested

प्रारम्भिक पूछताछ में दिलखुश ने बताया कि अजय उर्फ गोलू पुत्र मनोहर निवासी नारोली डांग थाना सपोटरा जिला करौली ने गंगापुर सिटी के एक व्यापारी के आने जाने एवं नकदी का कलेक्शन करने प्रतिदिन गंगापुर सिटी से आता है इसके पास करीब 8-10 लाख मिलेंगे, इस प्रकार की सूचना बदमाश दिलखुश मीना को दी थी। जिस पर दिलखुश ने अपने साथी धारा सिंह एंव अखिलेश निवासी शेखपुरा के साथ मिलकर लूट की योजना बनाई थी। आरोपी 24 मई को पिकअप लूटना चाहते थे परन्तु पिकअप नहीं आने के कारण वारदात को अंजाम नहीं दे सके। 26 मई को पिकअप आने की सूचना अजय उर्फ गोलू ने दिलखुश को दी, इस पर दिलखुश, धारा सिंह उर्फ जितेन्द्र एवं अखिलेश मीणा ने पिकअप का पिछा कर रेल्वे फाटक से पहले नारायणपुर टटवाडा रेल्वे स्टेशन के पास लूट की घटना को अंजाम दिया। लूट की वारदात के बाद सभी अपराधियों ने सवाई माधोपुर, जयपुर, दौसा, भाकरोटा एवं चाकसू में शराब पार्टी की एवं 6 जून को दोस्त के जन्मदिन की पार्टी का आयोजन रखा था, जहाँ से पुलिस की टीम द्वारा अपराधियों को पकड़ लिया। सभी आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जाएगी। पूछताछ में अन्य वारदातों के खुलने की संभावना है। गिरफ्तार मुख्य अभियुक्त दिलखुश मीना थाना मलारना डूंगर में बलात्कार के मामले में न्यायालय से फरार चल रहा था।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !