Thursday , 22 October 2026
Breaking News

नोट कर लीजिए! हमेशा काम आएंगे ये टोल फ्री नंबर

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं व योजनाओं का लाभ लेने के लिए, परिवार कल्याण, विभिन्न रोगों के बारे में जानने, दवाओं की जानकारी लेने और तंबाकू जैसे व्यसनों से मुक्ति दिलाने में स्वास्थ्य विभाग के राज्य व केंद्र स्तरीय टोल फ्री नंबर आमजन के लिए मुफीद साबित हो रहे हैं। इन नंबरों पर फोन कर के आमजन स्वास्थ्य लाभ भी ले रहें हैं वहीं कुछ टोल फ्री नंबर ऐसे भी हैं जहां स्वास्थ्य सेवाओं के संबंध में शिकायत भी दर्ज करवा सकते हैं। मुख्य रूप से विभाग का टोल फ्री नंबर 108 सर्वाधिक कारगर व प्रभावी साबित हो रहा है जो कि आपातकाल में एंबुलेंस व सहायता मुहैया करवा रहा है। हालांकि अधिकांश नंबर 24 घंटे क्रियाशील है, फिर भी आपात नंबरों के अलावा अन्य नंबरों पर अवकाश को छोड़कर सुबह दस से रात आठ बजे तक फोन किया जा सकता है।

toll free numbers Medical police Help emergency
108 : यह नंबर सातों दिन 24 घंटे क्रियाशील है। यहां किसी भी दिन, किसी भी समय पर फोन किया जा सकता है और आपातकाल में सहायता प्राप्त की जा सकती है। खासकर सड़क दुर्घटना के साथ ही अन्य दुर्घटना के वक्त 108 पर फोन करने पर एंबुलेंस हाजिर हो जाती है। राजधानी जयपुर में 108 का मुख्यालय है जहां पर काॅल रिसीव होते ही संबंधित एरिया की एंबुलेंस को दुर्घटना स्थल पर भेजा जाता है।
104 : पूर्व में टोल फ्री नंबर 104 केवल जननी एक्सप्रेस सेवा के लिए कार्यरत था। लेकिन अब इस नंबर पर काॅल कर आप जननी एक्सप्रेस एंबुलेंस के साथ साथ आपातकालीन सेवा का लाभ भी ले सकते हैं। स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं व योजनाओं की जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं। यहां पर आप चिकित्सकीय परामर्श के अलावा विभिन्न रोगों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
1800 180 6127 : टोल फ्री नंबर 1800 180 6127 पर काॅल करके भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना के संबंध में जानकारी हासिल की जा सकती है। इस नंबर पर काॅल करके कोई भी व्यक्ति अपने क्षेत्र में भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना में अधिकृत अस्पतालों की जानकारी ले सकता है। साथ ही योजना में कैसे लाभ मिलता है, किन दस्तावेजों की आवश्यकता होती है इसकी भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
1097 : एचआईवी संक्रमण की भनक लगने के बाद कुछ लोग चिकित्सक से इलाज करवाने में घबराते हैं लेकिन एड्स संबंधी जानकारी के लिए आपको चिकित्सक के पास जाने की जरूरत नहीं है। कोई भी व्यक्ति बिना अपना नाम पता बताए घर बैठे टोल फ्री नंबर 1097 पर फोन करके एड्स संबंधी जानकारी ले सकता है। इस नंबर पर हिंदी, अंग्रेजी के अलावा अन्य कई भाषाओं में जानकारी प्राप्त कर सकता है।
1800 116 666 : टीबी को लेकर केंद्र सरकार गंभीर है और लक्ष्य रखा गया है कि 2015 तक देश को पोलियो की ही तरह पूर्णतः टीबी मुक्त भी कर दिया जाएगा। यही कारण है कि टीबी के प्रति जागरूकता बढाने, दवाएं लेने के तरीकों आदि के लिए टोल फ्री नंबर जारी किया गया है। केंद्र संचालित इस नंबर पर मिस काॅल करनी होती है।
1800 3010 1701 : गर्भवती महिलाओं और उनके परिजनों के लिए केंद्र सरकार ने एक अनूठी मोबाइल स्वास्थ्य सेवा शुरू की है। जिस पर पंजीकरण करवानेे के बाद हर सप्ताह फोन आता है और मातृत्व स्वास्थ्य से संबंधित संदेश दिए जाते हैं ताकि मां और बच्चा दोनों स्वस्थ रह सकें। 1800 3010 1701 पर पंजीकरण करवाया जा सकता है।
1800 3010 1702 : एक साल के बच्चों व उनकी मां एवं परिजनों के लिए केंद्र सरकार की यह एक और अनूठी मोबाइल सेवा है जिसमें पंजीकीण करवाने के बाद हर सप्ताह फोन आएगा और आपको बच्चे के बेहतर स्वास्थ्य के लिए संदेश मिलेंगे ताके बच्चा स्वस्थ रह सके। इसके लिए टोल फ्री नंबर 1800 3010 1702 पर पंजीकरण करवाना होगा।
011 22901701 : यदि आप तंबाकू की लत में जकडे हुए हैं और इस लत से छुटकारा पाना चाहते हैं तो यह नंबर मददगार है। विभाग की ओर से केंद्र से यह नंबर संचलित है। इस नंबर पर मिस काॅल देनी होती है जिसके बाद फोन करने वाले व्यक्ति के पास फोन आएगा जहां से उसे तंबाकू की लत को छोडने संबंधी जानकारी व सहायता दी जाएगी।
1800 180 1104 : स्वास्थ्य विभाग के केंद्र स्तर पर क्रियाशील टोल फ्री नंबर 1800 180 1104 है जो विभाग की केंद्रीय स्वास्थ्य सेवाओं व योजनाओं की जानकारी मुहैया करवाता है। इस नंबर पर योजनाओं के साथ साथ विभिन्न बीमारियों के संबंध में भी जानकारी ली जा सकती है।
1800 116 555 : केंद्र स्तरीय टोल फ्री नंबर 1800 116 555 पर परिवार कल्याण संबंधी जानकारी हासिल की जा सकती है। यहां नसबंदी, परिवार कल्याण के स्थाई व अस्थाई साधनों आदि के साथ ही प्रजनन स्वास्थ्य, महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य के बारे में विशेष जानकारी ली जा सकती है। यह नंबर जनसंख्या स्थिरता कोष की ओर से संचालित किया जा रहा है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Accident during action on sand mining tractor in chauth ka barwara Sawai Madhopur Head Constable 6 oct 26

सवाई माधोपुर में अ_वैध बजरी ट्रैक्टर पर कार्रवाई के दौरान हादसा, पुलिसकर्मी पर चढ़ा ट्रैक्टर!

सवाई माधोपुर: जिले के चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज …

Mantown Police Sawai Madhopur News Vikalp Times 6 oct 26

अप_हरण फि_रौती केस में 21 साल की महिला गिरफ्तार, 2.20 लाख कैश और मोबाइल जब्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Sawai Madhopur) ने एरिया …

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Leave a Reply

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !