अंधेरे में रात 8 बजे तक जंगल में फंसे रहे पर्यटक
सवाई माधोपुर: अंधेरे में रात 8 बजे तक जंगल में फंसे रहे पर्यटक, लेकिन वन विभाग ने नहीं समझी जिम्मेदारी, शनिवार शाम की पारी में जोन नंबर 6 का बताया जा रहा है मामला, एक कैंटर में सवार होकर महिला, पुरुष और बच्चे गए थे जंगल सफारी पर, लौटते समय जंगल में ही कैंटर हो गया ब्रेकडाउन, और जंगल में फंसे रहे पर्यटक, दूसरा कैंटर लाने के बहाना बनाकर कैंटर गाइड भी हुआ मौके से रफूचक्कर, जैसे तैसे अन्य वहां से लिफ्ट लेकर कैंटर का एक पर्यटक पहुंचना जोन नंबर 6 की फॉरेस्ट चौकी पर, पर्यटक का आरोप कि काफी देर तक चौकी पर लगाई गुहार, लेकिन नहीं मिली मदद, बमुश्किल बिना लाइट वाला एक कैंटर टॉर्च की रोशनी में लेने पहुंचा जंगल में फंसे पर्यटकों को, पूरा मामला दर्शा रहा है फॉरेस्ट चौकी पर नियुक्त वनपाल और अन्य कार्मिकों की लापरवाही, रात के अंधेरे में जंगल में खड़े कैंटर में मौजूद पर्यटकों की जिंदगी को था पूरा खतरा, घटनाक्रम का एक वीडियो और ऑडियो भी सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल, हालांकि विकल्प टाइम्स नहीं करता वायरल वीडियो की पुष्टि।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
