Saturday , 7 March 2026
Breaking News

पर्सनल ऑडी कार पर लाल बत्ती लगाने वाली IAS पूजा का ट्रांसफर

महाराष्ट्र: महाराष्ट्र सरकार ने विवादों में बनी रहने वाली पुणे की ट्रेनी प्रोबेशनरी आईएएस अधिकारी (Probationary IAS officer) डॉ. पूजा खेडकर (IAS Pooja Khedkar) को सिविल सेवक के रूप में अपने पद का कथित दुरुपयोग करने के मामले में पुणे (Pune) से वाशिम स्थानांतरित कर दिया है। उन्हें वाशिम जिले का असिस्टेंट कलेक्टर (Assistant Collector) बनाया गया है।

 

 

पुणे के कलेक्टर डॉ. सुहास दिवसे द्वारा मुख्य सचिव को लिखे लेटर के बाद यह एक्शन लिया गया है। यूपीएससी परीक्षा में अखिल भारतीय रैंक 821 हासिल करने वाली पूजा खेडकर (Puja Khedkar) को पुणे में सहायक कलेक्टर के रूप में पदस्थ किया गया था। पूजा खेडकर ने कलेक्टर कार्यालय से विशेषाधिकार मांगने के बाद बड़ा विवाद खड़ा कर दिया था, क्योंकि एक प्रोबेशन अधिकारी के लिए नियमों के अनुसार इसकी अनुमति नहीं होती है।

 

Trainee IAS officer Pooja Khedkar, transferred for using beacon and VIP plate on private car

 

 

 

इसके अलावा पूजा (Pooja Khedkar) लाल-नीली बत्ती और वीआईपी नंबर प्लेट (VIP Number Plate) वाली अपनी पर्सनल ऑडी कार (Audi Car) का भी इस्तेमाल करती थीं, जिससे प्रशासन में हड़कंप मच गया था। उन्होंने अपनी पर्सनल कार पर महाराष्ट्र शासन (Maharastra Administration) का बोर्ड भी लगाया था। नियमों के अनुसार, एक प्रोबेशन अधिकारी को उक्त सुविधाएं प्रदान नहीं की जाती हैं और उसे पहले राजपत्रित अधिकारी के रूप में नियुक्त किया जाना आवश्यक होता है। डॉ. खेडकर यहीं नहीं रुकी, जब एडिशनल कलेक्टर अजय मोरे बाहर थे तो उन्होंने उनके सामने वाले कक्ष पर भी कब्जा कर लिया था और अपने नाम का एक बोर्ड भी लगा दिया।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Oil company clarifies rumours of petrol and diesel shortage in India

भारत में पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाहों पर तेल कंपनी ने दी सफाई

नई दिल्ली: भारत पेट्रोलियम ने पेट्रोल और डीजल की कमी की आशंकाओं को ‘पूरी तरह …

UPSC Civil Services 2025 result declared, Anuj Agnihotri from Kota tops

UPSC सिविल सर्विसेज 2025 का रिजल्ट जारी, कोटा के अनुज अग्निहोत्री ने किया टॉप

नई दिल्ली: UPSC (Union Public Service Commission) ने सिविल सर्विस परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट …

Indian Air Force's Sukhoi fighter jet Su-30 MKI crashes in assam

भारतीय वायुसेना का सुखोई लड़ाकू विमान क्रैश

असम:असम के कार्बी आंगलोंग जिले में गुरुवार देर रात भारतीय वायुसेना का एक सुखोई विमान …

Governors of these states including Bihar and Bengal have been changed, see the complete list

अचानक बदले गए कई राज्यों के राज्यपाल, देखिए पूरी लिस्ट

नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार रात को कुछ राज्यों के राज्यपालों की नियुक्तियों …

A newborn baby was found alive near a farm in Doravali village of Karauli.

खेत के पास मिला नवजात शिशु, फेसबुक लाइव के बाद क्षेत्र में सनसनी

करौली: राजस्थान के करौली जिले में टोडाभीम थाना क्षेत्र के डोरावली गांव के खेतों में …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !