Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

सघन मिशन इंद्रधनुष 5.0 व यूविन एप का दिया प्रशिक्षण

जिले में सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान 5.0 अगस्त माह से संचालित होगा। अभियान के अंतर्गत जिले में टीकाकरण से वंचित व छूटे हुए 0 से 5 साल तक के बच्चों और गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया जाएगा। इस के अंतर्गत बुधवार को ब्लाॅक सवाई माधोपुर के चिकित्साधिकारी प्रभारियों व उनके अधीनस्त कार्मिकों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

 

Training given for Saghan mission Indradhanush 5.0 and Uwin app in sawai madhopur

 

 

प्रशिक्षण जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुधीन्द्र शर्मा, जिला नोडल अधिकारी नवल किशोर अग्रवाल, डाॅ. दीपक शर्मा ने दिया। प्रशिक्षण में जानकारी प्रदान की गई कि मिशन इंद्रघनुष अभियान तीन चरणों में आयोजित किया जाएगा। प्रथम चरण 7 अगस्त से 12 अगस्त तक, द्वितीय चरण 11 से 16 सितंबर तक और तृतीय चरण 09 से 14 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा। अभियान में टीकाकरण करने के लिए बच्चों व गर्भवती महिलाओं का हैड काउंट सर्वे करवा कर उन्हें चिन्हित किया जाए। अभियान के तहत टीकाकृत किए गए बच्चों और गर्भवती महिलाओं के कवरेज की एंट्री यूविन साॅफ्टवेयर में की जाएगी।

 

 

साॅफ्टवेयर के माध्यम से ही प्रदेश के लाभार्थी गर्भवती महिला व बच्चों को टीके देश में कहीं भी लगाए जा सकेंगे और उनकी एंट्री यूविन साॅफ्टवेयर में हो सकेगी। कोविन पोर्टल की तर्ज पर बनाए गए यूविन पोर्टल के जरिए अब जच्चा – बच्चा को लगने वाले टीकों के टीकाकरण कार्ड को अब संभालकर रखने की आवश्कता नहीं रहेगी।

 

 

अब टीकाकरण कहां, कब लगा और अगला टीका कब लगना है, जैसी सभी महत्वपूर्ण जानकारियों का रिकाॅर्ड न केवल चिकित्सा विभाग के पास उपलब्ध रहेगी। बल्कि लाभार्थी के स्वयं के मोबाइल पर भी उपलब्ध होगी। इसके साथ ही अलर्ट मैसेज भी आऐंगे। लाभार्थी को लगाए गए टीकों का प्रमाण पत्र कम्प्यूटर के जरिए आनलाइन निकाला जा सकेगा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !