Thursday , 22 October 2026
Breaking News

अंतरा गर्भनिरोधक का प्रशिक्षण आयोजित, क्या है अंतरा, कौन, कब, कैसे कर सकता है उपयोग, जाने सब कुछ

अंतरा गर्भनिरोधक का प्रशिक्षण का आज बुधवार को आयोजन हुआ। परिवार को नियोजित करने का साधन अंतरा का जिला स्तरीय प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया। इस परिवार कल्याण साधन को महिलाओं के लिए लॉन्च किया गया है।प्रशिक्षण मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. धर्मसिंह मीना की अध्यक्षता में किया गया, उनके द्वारा सभी नर्सिंग कर्मी प्रतिभागियों को संबोधित किया गया। प्रशिक्षण डॉ. चेतराम मीना गेनोकोलॉजिस्ट व आदित्य तोमर यूएनएफपीए द्वारा दिया गया। सभी को अंतरा इंटरा मस्क्युलर (आईएम) जो कि पूर्व में ही लगाया जा रहा है व नवंबर 2023 में लांच किये गए अंतरा सब्क्यूटेनियस (एससी) संबंधी एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। मेडरॉक्सी प्रोजेस्टेरोन असेटेट सब क्यूटेनस इंजेक्टेबल कॉन्ट्रासेप्टिव यानी अंतरा एस सी को नए परिवार कल्याण साधन के रूप में लाया गया है ताकि बास्केट ऑफ चॉइस प्रदान करते हुए परिवार कल्याण साधनों में अधिक विकल्प प्रदान किये जा सके।

 

 

केंद्र सरकार द्वारा कैफेटेरिया अप्रोच मेथड को अपनाते हुये परिवार कल्याण के दो नए साधनों को लॉन्च किया गया है। प्रशिक्षण में आईएम व सब क्यूटेनस अंतरा की महत्ता, मेकेनिज़्म, यूनिजेक्ट इंजेक्शन सिस्टम, इसके फायदे, प्रभाव, फायदे, लिमिटेशंस, चिकित्सकीय पात्रता, क्लाइंट असेसमेंट, काउंसलिंग, स्टोरेज, शुरुआत कब और कैसे की जाए, पैकेजिंग, डोज़, कहां लगाया जाए, इंजेक्शन को एक्टिवेट करना, इंजेक्शन के बाद देखभाल, फॉलो अप केयर, साइड इफ़ेक्ट का मैनेजमेंट, इंफेक्शन से बचाव की जानकारी प्रदान की गई। नेशनल गाइडलाइन, प्रेग्नेंसी स्क्रीनिंग चेकलिस्ट, प्री और पोस्ट टेस्ट, प्रेजेंटेशन व प्रेक्टिकल के माध्यम प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

 

Training on intrauterine contraception organized in sawai madhopur

 

अंतरा सब क्यूटेनस पहले वाले अंतरा से किस प्रकार अलग है:- इस अंतरा को भी हर तीन महीने में ही लगाया जाएगा, और यह पहले वाले अंतरा इंजेक्शन (एमपीए- आईएम) जितना ही कारगर है। अंतरा आईएम की 1.0 एमएल की डोज़ दी जाती है वहीं अंतरा एससी की डोज़ 0.65 एमएल दी जाएगी। अगर कोई महिला पहले से पुराने वाले अंतरा (एमपीए-आईएम) को लगवा रही है तो वो चाहे तो इस नए वाले अंतरा (एमपीए-एससी) को लगवाना शुरू कर सकती है।
अंतरा लगवाने वाली महिला के इंजेक्शन लगवाने के बाद यह तीन माह तक प्रभावी रहता है। अगली डोज़ हर तीन माह बाद लगवानी होती है, इंजेक्शन लगने के बाद उसे मालिश ना की जाए ना ही गर्म पानी से सेक किया जाए।

 

अंतरा लगवाने से स्तनपान पर कोई फर्क नहीं पड़ता है, न ही दूध की मात्रा पर न ही क्वालिटी पर इससे भविष्य में गर्भवती होने में कोई परेशानी नहीं आती है, जब भी कोई महिला गर्भवती होना चाहे वो अंतरा लगवाना बंद कर सकती है बंद करने के कुछ माह बाद महिला गर्भवती हो सकती है। सभी नर्सिंग कर्मियों को जानकारी दी गयी कि उनके द्वारा किस प्रकार लाभार्थी को इस परिवार कल्याण साधन के लिए समझाया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि इस परिवार कल्याण साधन को रोजाना लेने के लिए याद रखने की आवश्यकता नही है ये एक इंजेक्शन है जिले हर तीन महीने में लगवाना होता है। इससे पीरियड में होने वाला दर्द कम होता है, अनीमिया में कमी आती है, इंट्रोमेट्रियल व ओवेरियन केंसर में कमी, फायब्रॉयड्स में कमी, पेल्विक इन्फ्लामेट्री डिसीस में कमी आती है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Accident during action on sand mining tractor in chauth ka barwara Sawai Madhopur Head Constable 6 oct 26

सवाई माधोपुर में अ_वैध बजरी ट्रैक्टर पर कार्रवाई के दौरान हादसा, पुलिसकर्मी पर चढ़ा ट्रैक्टर!

सवाई माधोपुर: जिले के चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज …

Mantown Police Sawai Madhopur News Vikalp Times 6 oct 26

अप_हरण फि_रौती केस में 21 साल की महिला गिरफ्तार, 2.20 लाख कैश और मोबाइल जब्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Sawai Madhopur) ने एरिया …

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !