Sunday , 8 March 2026
Breaking News

टीबी मुक्त भारत बनाने की कवायद हर मरीज को मिल रहे 500 रूपये प्रतिमाह

भारतवर्ष को 2025 तक पूर्णतः टी बी मुक्त करने के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम घर घर पहुंचकर टी.बी. के रोगियों की पहचान कर रही है। एनएचएम के मिशन निदेशक ने समस्त जिलों को निर्देशित किया है कि सभी टी.बी. मरीजों के बैंक खाता नंबर व अन्य डिटेल लेते हुए उन्हें निक्षय पोषण योजना के तहत जोड़ा जाए ताकि मरीजों को प्रतिमाह को प्रतिमाह 500 रूपये मिल सके। जिले में इस माह से आशा सहयोगिनी फील्ड में जा कर चिन्हित टी.बी. मरीजों की बैंक संबंधी डिटेल जुटा रही हैं। 

Tuberculosis free India getting rupees every patient
मरीजों की जैसे जैसे डिटेल मिलती जाऐंगी वैसे वैसे उन्हें अपडेट करते हुए भुगतान की प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी। विभाग ने बकायदा इसके लिए निजी चिकित्सालयों, लैब संचालकों व चिकित्सा प्रभारियों को निर्देशित किया है ताकि सभी मरीजों को योजना का लाभ मिल सके।
विभाग का लक्ष्य है कि देश के साथ ही हमारा जिला भी साल 2025 तक पूर्णतः टीबी मुक्त हो जाए। इसके लिए टी बी अनुभाग के कार्मिकों व आशा सुपरवाइजर्स को पाबंद किया गया है।
इस संबंध में जिले के समस्त पब्लिक हेल्थ मैनेजर, ब्लॉक आशा फेसिलिटेटर की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तेजराम मीना ने सभी को निर्देशित किया कि टीबी के जिन मरीजों की डिटेज अब तक नहीं जुटाई गई है उसे 3 दिन में पूर्ण करवाकर डिटेल भिजवाया जाए। साथ ही आशाओं द्वारा संपादित की जाने वाली समस्त गतिविधियों का रिव्यू किया गया।

जिले में अब तक 4 लाख का हुआ भुगतान
जिले में टीबी के 800 मरीज हैं। जिनमें से 786 मरीजों को निक्षय पोषण योजना के तहत भुगतान की प्रक्रिया प्रारंभ की जा चुकी है जिनमें से 403 मरीजों को भुगतान हो चुका है। 403 मरीजों को 4 लाख 3 हजार का भुगतान उनके खाते में किया जा चुका है। बैठक में जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुधीन्द्र शर्मा, जिला आशा समन्वयक विमलेश शर्मा मौजूद रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

Leave a Reply

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !