Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

पुलिस पर जानलेवा हमला करने के वांछित दो आरोपी गिरफ्तार

बौंली थाना पुलिस ने पुलिस पर जानलेवा हमला करने के तीन माह से फरार दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी कमल प्रसाद पुत्र भरतलाल और गोलू उर्फ जयप्रकाश पुत्र भरतलाल को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार एसपी हर्षवर्धन अगरवार्ला के निर्देशन में आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर अंकुश लगाए जाने हेतू व वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत एएसपी गंगापुर सिटी प्रकाश चन्द व तेजकुमार पाठक, वृत्ताधिकारी वृत्त बामनवास के सुपरविजन में थानाधिकारी कुसुमलता मीणा के नेतृत्व में गठित टीम सहायक उपनिरीक्षक दौलत सिंह मय जाप्ता द्वारा एमएमडीआर एक्ट में वांछित आरोपी कमल प्रसाद पुत्र भरतलाल निवासी जस्टाना व गोलू उर्फ जयप्रकाश पुत्र भरतलाल निवासी जस्टाना थाना बौंली जिला सवाई माधोपुर को गिरफ्तार किया गया है।

 

Two accused wanted for murderous attack on police arrested in bonli

 

घटना का विवरण:- गत दिनांक 14.11.2022 को थानाधिकारी बौंली कुसुमलता मीना मय जाप्ता के गश्त करते हुए जस्टाना गांव में पहुंचे जहां पर चार ट्रैक्टर-ट्रॉली बनास बजरी से भरे हुए खड़े दिखाई दिये। ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के चालक व मालिकों को आस पास काफी तलाश किया लेकिन कोई भी चालक व मालिक उपस्थित नहीं आने पर कब्जा पुलिस में लिया गया। जब्तशुदा चारों ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को
थाने पर ले जाने के लिए वैकल्पिक चालकों की व्यवस्था की जा रही थी। उसी दौरान अंधेरे में दो व्यक्ति पुलिस जाप्ता से जबरदस्ती कर जब्तशुदा एक ट्रैक्टर को एकदम स्टार्ट कर तेजी से भगा कर ले गए, शेष तीनों जब्तशुदा ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को मौके से थाने पर लाकर थाना परिसर में सुरक्षार्थ खड़ा करवाया व मौके से एक ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार किया जाकर एमएमडीआर एक्ट में दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया। मामले में आरोपी कमल प्रसाद पुत्र भरतलाल मीना गोलू उर्फ जयप्रकाश पुत्र भरतलाल मीना घटना के वक्त से फरार चल रहे थे। जिनको गत दिनांक 22-03-2023 को मुखबिर की सुचना पर गांव जस्टाना से दस्तयाब किया गया है। आरोपियों द्वारा भगाकर ले गए जब्तशुदा ट्रैक्टर को मामले में वांछित होने पर जब्त किया गया है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में थानाधिकारी  कुसुमलता मीना, सहायक उपनिरीक्षक दौलत सिंह, कांस्टेबल दीपेन्द्र सिंह, कांस्टेबल पदम सिंह आदि शामिल रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !