Sunday , 7 June 2026
Breaking News

एनएसयूआई में फूट, किए दो प्रत्याशी घोषित

कांग्रेस के अग्रिम छात्र संघटन एनएसयूआई के अंदर जिले में फूट नजर आ रही है। शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह महाविद्यालय सवाई माधोपुर में हो रहे छात्रसंघ चुनावों में एनएसयूआई समर्थित दो अलग-अलग छात्रनेता सामने आए हैं। कल एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष पवन बड़गोत्या ने प्रेसनोट जारी कर नमोनारायण मीना को अध्यक्ष पद के लिए एनएसयूआई समर्थित प्रत्याशी बताया था। वहीं आज दूसरी ओर एनएसयूआई जिला प्रभारी विकास चौधरी ने प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु पूनिया के लेटरपैड पर प्रेसनोट जारी कर अध्यक्ष पद हेतु लोकेश मीना को समर्थन दिया है।

Two candidates declared NSUI Congress Student election college
इस पूरे मामले को लेकर सवाई माधोपुर एप टीम ने एनएसयूआई प्रदेशाध्यक्ष से बात की तो उन्होंने कहा कि हमने चुनाव के लिए अलग अलग जिला प्रभारी नियुक्त किये हैं जो टिकट संबंधी निर्णय लेते हैं।
जब एप टीम ने इस संबंध में जिला प्रभारी विकास चौधरी से बात की तो उन्होंने बताया कि टिकट व समर्थन का अंतिम निर्णय प्रदेश कार्यकारिणी लेती है और सवाई माधोपुर से हमारा प्रत्याशी लोकेश मीना ही होगा।
जब हमने इस पूरे घटनाक्रम के बारे में जिला अध्यक्ष पवन बड़गोत्या से बात की गई तो उन्होंने कहा कि टिकट व समर्थन का कार्य जिला अध्यक्षों का होता है। मैंने जिला कांग्रेस कमेटी से राय मशवरा लेकर ही टिकट फाइनल किया है और पूरी कांग्रेस हमारे साथ है।
वहीं दूसरी ओर एनएसयूआई के जिला उपाध्यक्ष देशराज मीना ने लोकेश मीना पर किसी और संगठन के सदस्य होने का भी आरोप लगाया है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Leave a Reply

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !