Thursday , 23 April 2026
Breaking News

अवैध बजरी परिवहन करते दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त

बौंली थाना पुलिस ने अवैध बजरी परिवहन व खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जप्त किया है। पुलिस के अनुसार सवाई माधोपुर एसपी हर्षवर्धन अगरवाला के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गंगापुर सिटी प्रकाशचन्द व तेजकुमार पाठक, वृत्ताधिकारी वृत्त बामवानवास के सुपरविजन में थानाधिकारी कुसुमलता मीना के नेतृत्व में हैड कांस्टेबल योगेन्द्र सिंह मय जाप्ता द्वारा अवैध बजरी बनास से भरे हुए 2 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जप्त कर एमएमडीआर एक्ट में थाना बौंली पर मामला दर्ज किया गया। मामले में आरोपियों की तलाश जारी है।

 

Two tractor-trolley seized transporting illegal gravel in bonli

 

प्रकरण घटनाः- गत दिनांक 25-02-2023 को रात के अन्धेरे में तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली बनास नदी से अवैध बजरी भरकर चोरी छुपे कच्चे रास्तों से लेकर जा रहे थे। जिनके चालक पुलिस को देखकर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को छोडकर भाग गये। जिस पर पुलिस तीन बजरी से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जप्त कर थाने पर ला रहे थे। तभी रास्ते में रवासा गांव के पास 10-12 व्यक्ति एक बोलेरो गाड़ी से आये और गाड़ी को ट्रैक्टरों के आगे लगाकर पुलिस पर पथराव कर दिया तथा एक ट्रैक्टर को छुड़ाकर ले गये। मौजूदा जाप्ते की मदद से 2 ट्रैक्टर मय ट्रॉलियों को थाने पर लाकर खड़ा किया गया व 10-12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर अनुसंधान जारी है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में थानाधिकारी कुसुमलता मीना, हैड कांस्टेबल योगेन्द्र आदि शामिल रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !