फिलीपींस: फिलीपींस में तूफान कालमेगी से 52 लोगों की मौ*त हो चुकी है, जबकि लाखों लोग अपने घरों से पलायन कर गए हैं। 13 लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। तूफान कालमेगी से कई बड़े इलाकों में बाढ़ आ गई है। बाढ़ से सबसे ज्यादा तबाही बड़ी आबादी वाले मध्य द्वीप सेबू में हुई है। यहां सबसे ज्यादा मौ*तें हुई हैं। कई वीडियो में लोग घरों की छतों पर पनाह लेते दिख रहे हैं। कारें और शिपिंग कंटेनर सड़कों पर बहते दिख रहे हैं।
आधिकारिक मृ*तक संख्या में सेना के उस हेलीकॉप्टर के चालक दल के छह सदस्यों को शामिल नहीं किया गया है, जो राहत कार्यों में मदद के दौरान दुर्घटना में मा*रे गए थे। ये हेलीकॉप्टर सेबू के दक्षिण में मिंडानाओ द्वीप पर हा*दसे का शिकार हो गया था। फिलीपींस में हर साल औसतन 20 तूफान आते हैं। एक महीने पहले आए तूफान में भी कई लोग मा*रे गए थे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
