अफगानिस्तान: तालिबान ने पूरे अफगानिस्तान में इंटरनेट और मोबाइल सेवाएं बंद कर दी हैं। संयुक्त राष्ट्र ने इस कदम की निंदा करते हुए कहा है कि सेवाओं को तुरंत बहाल किया जाना चाहिए, क्योंकि इससे आम लोगों की जिंदगी ठप हो गई है। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, इंटरनेट बंद होने से छात्रों की पढ़ाई और कारोबार पर गहरा असर पड़ा है।
एक छात्रा ने बताया कि उसकी पढ़ाई पूरी तरह ऑनलाइन क्लास पर निर्भर थी, जो अब रुक गई है। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार तालिबान का यह कदम संगठन के भीतर बढ़ते असंतोष को दबाने की कोशिश है। कई वरिष्ठ तालिबान नेता महिलाओं की शिक्षा पर लगे प्रतिबं*ध से असहमत बताए जा रहे हैं।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
