Wednesday , 10 June 2026
Breaking News

अरबन बैंक की साधारण सभा हुई आयोजित

अरबन को ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड सवाई माधोपुर की 19वीं वार्षिक साधारण सभा का आयोजन बैंक के अध्यक्ष निखिल गुप्ता की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें विगत आमसभा की पुष्टि वित्तीय वर्ष 2022-23 के आकेक्षित लाभ-हानि एवं संतुलन चित्र को अंगीकार करने, वर्ष 2022-23 की ऑडिट आक्षेप अनुपालना की पुष्टि एवं स्वीकृति वित्तीय वर्ष 2022-23 में स्वीकृत बजट से अधिक हुए व्ययों की पुष्टि, बजट वर्ष 2022-23 की पुष्टि व वर्ष 2023-24 के प्रस्तावित बजट का अनुमोदन करने बैंक के 31 मार्च 2023 के संकलित लाभ का निवर्तन करने, वर्ष 2022-23 में वितरित किये गये ऋणों के अनुमोदन करने का कार्य किया गया।

 

Urban Bank's general meeting was held in sawai madhopur

 

बैंक के अध्यक्ष ने बताया कि बैंक की नई शाखा गंगापुर सिटी में खोली जा रही। बैंक अध्यक्ष ने बताया कि बैंक ने पिछले वर्ष में हिस्सा पूंजी, कोष एवं निधियां, अमानते, ऋण एवं अग्रिम ऋण गुणवत्ता, कार्यशील पूंजी एवं शुद्ध लाभ में अनुकूल वृद्धि हुई है। बैंक का शुद्ध एनपीए मात्र 2.23ः है। जबकि बैंक का शुद्ध लाभ वर्ष 2021-2022 की तुलना में वर्ष 2022 2023 में 104.98 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। बैंक की साधारण सभा में अंशधारक सदस्यों के अलावा इकाई अधिकारी सी एल बुनकर, उप रजिस्ट्रार कार्यालय के निरीक्षक, बैंक स्टाफ इत्यादि उपस्थित रहे। अन्त में बैंक के मुख्य कार्यकारी वीरेन्द्र कुमार गुप्ता द्वारा सभी सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Lightning wreaks havoc in Sawai Madhopur, roofs of two houses collapse

सवाई माधोपुर में बिजली का कहर, दो मकानों की छतें ढहीं

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur शहर के पुराने इलाके स्थित रैगर मोहल्ले में देर रात आकाशीय …

Sawai madhopur police big action cyber 03 June 26 Vikalp Times

ऑनलाइन ठगी करने वालों पर टूटा पुलिस का कहर, 130 ठग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur पुलिस (Police) ने ‘म्यूल हंटर अभियान’ के तहत साइबर अपराधियों के …

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !