Thursday , 4 July 2024
Breaking News

उर्मिला गुर्जर व रेशमा मीना बनी नमो नमो मोर्चा भारत सवाई माधोपुर की जिला महामंत्री

उर्मिला गुर्जर एवं रेशमा मीना को नमो नमो मोर्चा भारत का सवाईमाधोपुर का जिला महिला महामंत्री बनाया गया है। नमो नमो मोर्चा भारत के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. मधु मुकुल चतुर्वेदी ने बताया मोर्चा की जिलाध्यक्ष संतोष जैन के परामर्श पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह, राष्ट्रीय महिला संगठन मंत्री एवं प्रदेशाध्यक्ष मूर्ति मीना ने उर्मिला गुर्जर और रेशमा मीना को जिला महिला महामंत्री के पद पर नियुक्त किया है।

 

 

 

 

उर्मिला गुर्जर वर्तमान में अधिवक्ता के रूप में कार्यरत हैं। इसके साथ ही वे सामाजिक एवं राजनीतिक संगठन में भी सक्रिय रहती है। रेशमा मीना पूर्व में कन्या महाविद्यालय छात्रसंघ उपाध्यक्ष भी रही हैं तथा वर्तमान में विद्यार्थी, सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों में सक्रिय है।

 

 

Urmila Gurjar and Reshma Meena became District General Secretary of Namo Namo Morcha India Sawai Madhopur

 

 

डॉ. चतुर्वेदी ने बताया कि नमो नमो मोर्चा अपने पंद्रह लाख सदस्यों के साथ देश के 22 राज्यों में सक्रिय है। नमो नमो मोर्चा का उद्देश्य देश की समुचित, युवा, महिला, किसान, श्रमिक, नौकरीपेशा, व्यापारी तथा छात्र शक्ति को राष्ट्रहित के लिए संगठित करना है।

 

 

 

 

ताकि भारतवर्ष अपने प्रगति पथ पर अग्रसर होते हुए सुदृढ़, प्रशस्त और बलशाली बने साथ ही सभी को राष्ट्र विकास की मुख्य धारा से जोड़कर सशक्त और समृद्ध भारत का निर्माण कर भारत को पुनः विश्व गुरु बनाना है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

अवैध चराई रोकने के लिए धारा 144 लागू

सवाई माधोपुर:- रणथंभौर बाघ परियोजना क्षेत्र में असामाजिक तत्वों व इस क्षेत्र के आसपास के …

एनडीए ने स्पीकर पद के लिए ओम बिरला को बनाया उम्मीदवार, कांग्रेस ने के सुरेश को उतारा मैदान में 

नई दिल्ली:- लोकसभा में स्पीकर पद के लिए एनडीए की तरफ से ओम बिरला को …

चौथ का बरवाड़ा थाना पुलिस ने 17 लोगों को किया गिरफ्तार

सवाई माधोपुर:- चौथ का बरवाड़ा थाना पुलिस ने धरपकड़ अभियान के तहत 17 लोगों को गिरफ्तार …

NDA से ओम बिरला होंगे लोकसभा स्पीकर पद के उम्मीदवार

NDA से ओम बिरला होंगे लोकसभा स्पीकर पद के उम्मीदवार       NDA से …

स्पीकर पद के लिए एनडीए उम्मीदवार को समर्थन देने पर राहुल गांधी क्या बोले

नई दिल्ली:- कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी ने कहा है कि विपक्ष स्पीकर पद …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !
Exit mobile version