अमेरिका: अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि वह कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो का वीजा रद्द करेगा। विदेश मंत्रालय ने बताया है कि यह फैसला ‘उक*साने वाली हरकतों’ के आधार पर लिया गया है। गौरतलब है कि न्यूयॉर्क में वामपं*थी नेता पेट्रो ने सड़क पर फलस्तीन समर्थकों को संबोधित किया था।
न्यूज एजेंसी एएफपी ने कोलंबियाई मीडिया के हवाले से कहा कि पेट्रो शुक्रवार रात को ही न्यूयॉर्क से कोलंबिया के लिए रवाना हो चुके थे। इस हफ्ते की शुरुआत में पेट्रो ने बीबीसी को एक इंटरव्यू दिया था। इस इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि कैरेबियन सागर में कथित ड्र*ग-तस्क*री नौकाओं पर अमेरिकी हवाई ह*मले ‘तानाशाही की कार्रवाई’ हैं।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
