Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

किशनगढ़ में वन्दे भारत ट्रेन का होगा स्टॉपेज

जयपुर: किशनगढ़ रेलवे स्टेशन पर आज शनिवार 30 नवंबर रात को एतिहासिक पल का गवाह बनने जा रहा है, जब चंडीगढ़ से जयपुर होते हुए अजमेर की ओर जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस (20977/20978) पहली बार यहां रुकेगी। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री तथा स्थानीय अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी इस मौके पर रेलवे अधिकारियों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं के साथ किशनगढ़ रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का स्वागत करेंगे। साथ ही ट्रेन के ठहराव के दौरान स्टाफ का मुंह मीठा करवाने के बाद वापस हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

 

Vande Bharat train will have stoppage in Kishangarh Railway Station Ajmer

 

 

यह ट्रेन अजमेर से चंडीगढ़ की ओर चलने पर सुबह 6:30 बजे और चंडीगढ़ से अजमेर आते समय रात को 11 बजे किशनगढ़ रेलवे स्टेशन पर स्टॉपेज होगा। यह ठहराव केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी के प्रयासों और अनुशंसा पर रेलवे बोर्ड द्वारा हाल ही में स्वीकृत किया गया था।

 

 

 

जो कि किशनगढ़ क्षेत्र के उद्यमियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, पर्यटकों और आमजन की लंबे समय से चली आ रही मांगों का परिणाम है। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के लगभग रात 11 बजे किशनगढ़ पहुंचने की संभावना है। इस ऐतिहासिक पल पर केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को अगले गंतव्य की ओर रवाना करेंगे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mobile system mobile update money kota news 19 July 26 Vikalp Times

‘मोबाइल बंद न करें’… रातभर चलता रहा फ_र्जी System Update, सुबह खाते से उड़ गए ₹98 हजार

कोटा: Kota शहर में साइबर ठ_गों ने अब मोबाइल (Mobile) है_किंग के जरिए लोगों को …

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

Kapren bundi police news Rajasthan Vikap Times

श्मशान में जलती चिता के पास श_राब पार्टी का शक, ग्रामीणों ने दो को पकड़कर पीटा

बूंदी: Bundi जिले के कापरेन (Kapren) थाना क्षेत्र स्थित मुक्तिधाम में जलती चिता के पास …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !