Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

वीर तेजाजी का दो दिवसीय मेला हुआ सम्पन्न

शिवाड़ सहित सरसोप टापुर महापुरा डीडायच ग्राम पंचायत सहित क्षेत्रीय ढाणियों में वीर तेजाजी महाराज का दो दिवसीय मेला अल्गोजे लोकगीतों के साथ संपन्न हो गया। कजोड़ माली, कालू माली, राम अवतार, सुखपाल माली ने बताया कि रविवार शाम को बड़े तालाब एवं घुश्मेश्वर धाम स्थित वीर तेजाजी महाराज के स्थान से तेजाजी महाराज के श्रद्धालुओं द्वारा द्वारा सजा धजा कर बिंदोरी निकाली गई। जो रात को पूरे गांव में भ्रमण कर अपने-अपने स्थान पर पुनः पहुंची जहां रात्रि में कलाकारों ने अल्गोजे ढोलक मजीरे की ध्वनि पर अपने लोक देवता गीतों के माध्यम से लोक देवता तेजाजी की महिमाओं का बखान किया। इस अवसर पर तेजाजी महाराज मंदिर परिसर को फूल मालाओं एवं बंदरवाल से सजावट कर आकर्षक झांकियां सजाई गई। सोमवार को दिन भर अल्गोजे की धुन पर तेजाजी रे कंवर तेजा, रे तेजो बाबा आओ लो भजनों पर श्रद्धालु नाचते गाते नजर आए। वहीं तेजाजी के घोड़ले में भाव आने पर भक्तों द्वारा तेजाजी के जयकारों से मंदिर परिसर गुंजायमान रहा घोडले ने झाड़ा भभूत देकर लोगों की पीड़ा का निवारण किया।

 

Veer Tejaji's two-day fair concludes in shivar

 

वहीं दिन भर विषैले कीड़ों के दंश से पीड़ित लोगों के तातिये काटे गए। बाबूलाल सैनी, बजरंग लाल सैनी ने बताया की बिंदोरी गाजे बाजे के साथ निकाली गई बिंदौरी का ग्रामीणों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर झांकी में बाबा के चित्र के समक्ष दक्षिणा, रखकर आरती कर स्वागत किया मंदिर में दिनभर महिलाएं पुरुष पहुंचकर तेजाजी महाराज को नारियल प्रसाद सीधा दक्षिण चढ़ाकर बाबा की चैखट पर ढोक लगाकर गांव क्षेत्र में खुशहाली की मन्नत मांग रहे थे। इस अवसर पर गणेश कुशवाहा, बाबूलाल माली, दुर्गा शंकर सैनी, मदन सैनी, राकेश कुशवाहा, बजरंग लाल जाट, रामजीलाल जाट, किशन जाट, रमेश नाथ, पप्पू कुशवाहा, सांवरा साहू, राजू जाट, सुरेश कुशवाहा, शिवाजी गुर्जर, शंकर गुर्जर राम प्रसाद जांगिड़ सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !