नई दिल्ली: आज 15वें उपराष्ट्रपति के चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है। पहला वोट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डाला है। इससे पहले कांग्रेस ने वाईएसआर कांग्रेस पार्टी प्रमुख जगन मोहन रेड्डी पर एनडीए उम्मीदवार को समर्थन देने के लिए निशाना साधा है। कांग्रेस ने उन पर एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन का समर्थन करने के लिए लोकतांत्रिक ताकतों के साथ न खड़े होने का आरोप लगाया है।
कांग्रेस नेता मणिकम टैगोर ने एक्स पर पोस्ट में लिखा कि आंध्र प्रदेश की जनता उनके विश्वासघा*त को नहीं भूलेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि रेड्डी ने आंध्र प्रदेश के हितों की जगह सीबीआई मामलों के डर में आरएसएस उम्मीदवार को समर्थन देने का फैसला किया है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
