Sunday , 7 June 2026
Breaking News

पीसीपीएनडीटी एक्ट के संबंध में वीडियो कॉन्फ्रेस से हुई ट्रेनिंग

वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से पीसीपीएनडीटी एक्ट,1994 की ट्रेनिंग डॉ. समित शर्मा, अध्यक्ष राज्य समुचित प्राधिकारी (पीसीपीएनडीटी) चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग राजस्थान, शालिनी सक्सैना, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पीबीआई थाना जयपुर) द्वारा जिला स्तरीय अधिकारियों एवं पंजीकृत केन्द्रों में कार्यरत चिकित्सकों को प्रदान की गई। उक्त प्रशिक्षण में इम्पेक्ट ऑनलाइन रिपोटर्स, ट्रेकर्स, जीपीएस, चिकित्सकों का रजिस्ट्रेशन, ऑनलाइन नवीन एवं नवीनीकरण आवेदन पत्रों के समय पर निस्तारण करने, सलाहकार समितियों की बैठकों के आयोजन करने तथा नियमानुसार पीआईआर निरीक्षण करने पर जोर दिया। वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से पीसीपीएनडीटी एक्ट,1994 की ट्रेनिंग के दौरान प्रथम चरण में डॉ. तेजराम मीना , डॉ. कैलाश चंद सोनी, डॉ. दौलतराम यादव, डॉ. सुरेश चंद जैन, डॉ. अब्दुल अजीज कागजी एवं जिला समन्वयक (पीसीपीएनडीटी) आशीष गौतम सम्मिलित हुए। द्वितीय चरण में जिले में पंजीकृत केन्द्रों के पंजीकृत सोनोग्रॉफी सेन्टरों के चिकित्सक सहित जिला समन्वयक (पीसीपीएनडीटी) शामिल हुए।

video conference regarding PCPNDT Act

त्रैमासिक बैठक का हुआ आयोजन:
सवाई माधोपुर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में पीसीपीएनडीटी एक्ट,1994 के सफल क्रियान्वयन हेतु त्रैमासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में आज वीडियो कॉन्फ्रेसिंग ट्रेनिंग की समीक्षा की गई। बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तेजराम मीना ने उपस्थित चिकित्सकों को नियमानुसार रिपोटर्स भिजवाये जाने, लिंग परिक्षण करवाने वाले या करने वालों की सूचना तत्काल दिये जाने संबंधी विचार विमर्श किया गया। आशीष गौतम ने पीसीपीएनडीटी एक्ट, 1994 एवं एमटीपी एक्ट,1971 के प्रावधानों के बारे में संक्षिप्त में अवगत करवाया।
बैठक में सवाई माधोपुर एवं गंगापुर सिटी में पंजीकृत केन्द्रों के चिकित्सक सम्मिलित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !