उदयपुर: राजस्थान के उदयपुर में सोमवार को पुलिस ने आठ साल की नाबा*लिग बच्ची से बला*त्कार के आरोपियों को गिर*फ्तार किया है। यह मामला उदयपुर के डबोक थाना इलाके का है। पुलिस के अनुसार नाबा*लिग बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती किया है और अब वह बिल्कुल स्वस्थ है। इस घटना के वि*रोध में सोमवार को पुलिस थाने पर जमा हुए ग्रामीणों ने कुछ लोगों के उक*साने पर पुलिस पर पथ*राव कर दिया। जिससे कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं और वाहनों में भी तोड़फोड़ की गई है।
उप*द्रव को देखते हुए मौके पर कई थानों से पुलिस बल बुलाया गया। इसके अलावा उदयपुर से भी पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। उदयपुर की एडिशनल पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अंजना सुखवाल ने बताया कि हमने घटना के बाद आरोपियों को उसके घर से गिर*फ्तार किया है। वह मछली पकड़ने का काम करता है। शौच के लिए जा रही बच्ची के साथ रे*प के बाद वह मौके से फरा*र हो गया था।
एएसपी अंजना सुखवाल ने आगे बताया कि थाने पर जमा हुई भीड़ को कुछ असामाजिक तत्वों ने उक*साया। पुलिस पर पथ*राव करने के आरोप में 36 लोगों को हिरा*सत में लिया गया है। सात नाबा*लिगों को बाल सुधार गृह भेजा गया है। इनके 13 वाहनों को भी जब्त किया गया है। एएसपी के अनुसात पथ*राव में चार पुलिसकर्मी घायल हुए हैं और छह सरकारी समेत आठ गाड़ियों को नुकसान पहुंचा है। पुलिस का कहना है कि अब इलाके में पूरी तरह शांति है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
