Tuesday , 2 July 2024
Breaking News

स्वदेशी को बढ़ावा देने के लिए वाॅकल फोर लाॅकल अभियान

हमारे त्यौहारों के साथ देश का एक नया संकल्प भी जुड़ा है यह संकल्प वॉकल फॉर लोकल का है। महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अलका मुंद्रा के निर्देशानुसार प्रधनमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस से प्रारंभ सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत गत बुधवार को भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सवाई माधोपुर आशा शर्मा के नेतृत्व में सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत वॉकल फॉर लोकल आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को साकार करने व स्वदेशी को बढ़ावा देने के लिए गृह उद्योग से हस्त निर्मित बांस की टोकरियों सामान की महिला मोर्चा की बहनों के साथ खरीदारी की।

 

Vocal for Local campaign to promote Swadeshi

 

जिला महामंत्री भाजपा महिला मोर्चा सवाई माधोपुर सीमा गौतम ने बताया कि प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत के विजन के अंतर्गत मेक इन इंडिया वॉकल फॉर लोकल ने अहम् भूमिका निभाई हैं। आज भारतीय अर्थव्यवस्था 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था हैं। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा सवाई माधोपुर महामंत्री सीमा गौतम ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना आत्मनिर्भर भारत व वॉकल फॉर लोकल का जन-जन में प्रचार-प्रसार कर देश को विकसित राष्ट्र की श्रेणी में अग्रिम पंक्ति में लाना हैं।

 

देश को विकसित राष्ट्र की श्रेणी में अग्रिम पंक्ति में लाने के लिए हम सब का भी यह कर्तव्य हैं कि हम सभी को वॉकल फॉर लोकल देश में बनी चीजों को ही खरीदना चाहिए। साथ ही बांस की टोकरी बनाने वाले परिवार एवं महिलाओं को प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत गृह उद्योग के लिए ऋण एवं केंद्र सरकार की योजनाओं से भी अवगत कराया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

अवैध चराई रोकने के लिए धारा 144 लागू

सवाई माधोपुर:- रणथंभौर बाघ परियोजना क्षेत्र में असामाजिक तत्वों व इस क्षेत्र के आसपास के …

एनडीए ने स्पीकर पद के लिए ओम बिरला को बनाया उम्मीदवार, कांग्रेस ने के सुरेश को उतारा मैदान में 

नई दिल्ली:- लोकसभा में स्पीकर पद के लिए एनडीए की तरफ से ओम बिरला को …

चौथ का बरवाड़ा थाना पुलिस ने 17 लोगों को किया गिरफ्तार

सवाई माधोपुर:- चौथ का बरवाड़ा थाना पुलिस ने धरपकड़ अभियान के तहत 17 लोगों को गिरफ्तार …

NDA से ओम बिरला होंगे लोकसभा स्पीकर पद के उम्मीदवार

NDA से ओम बिरला होंगे लोकसभा स्पीकर पद के उम्मीदवार       NDA से …

स्पीकर पद के लिए एनडीए उम्मीदवार को समर्थन देने पर राहुल गांधी क्या बोले

नई दिल्ली:- कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी ने कहा है कि विपक्ष स्पीकर पद …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !
Exit mobile version