Sunday , 6 September 2026
Breaking News

स्वयंसेवकों ने कॉलेज परिसर में किया श्रमदान 

शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह राजकीय महाविद्यालय सवाई माधोपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना की चारों इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में द्वितीय एक दिवसीय शिविर का आयोजन प्राचार्य डॉ. गोपाल सिंह की अध्यक्षता में किया गया। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि राष्ट्रीय सेवा ही सच्ची सेवा है स्वयंसेवकों को अपने देश की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए तभी वह सच्चे स्वयंसेवक कहलाने के अधिकारी हैं। शिविर में स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय प्रांगण में साफ-सफाई, कटीली झाड़ियां घास फूस आदि को हटाकर श्रमदान किया।

 

Volunteers donated labor in the pg college campus Sawai Madhopur

 

एनएसएस प्रभारी मनमोहन शर्मा ने स्वयंसेवकों को श्रमदान के महत्व को समझाते हुए नियमित रूप से श्रमदान करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम अधिकारी मनीषा शर्मा एवं परीक्षित हाडा ने युवा पोर्टल पर mybharat.gov.inपर स्वयं सेवकों को रजिस्ट्रेशन करवाने की जानकारी दी। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रियंका सैनी ने स्वयंसेवक को प्रेरित करते हुए कहा कि कठिन परिश्रम करके ही जीवन में सफलता प्राप्त की जा सकती है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !