Wednesday , 22 April 2026
Breaking News

स्वयंसेवकों ने निकाली अमृत कलश यात्रा

महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय साहूनगर के स्वयंसेवकों द्वारा मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अंतर्गत अमृत कलश यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम अधिकारी व उप प्रधानाचार्य गोरधन कुमावत ने बताया कि स्वयंसेवकों द्वारा घर से लाए गए चावल व मिट्टी को कलश में अर्पित करने के पश्चात प्रधानाचार्य ओमप्रभा आर्य व उपस्थित सभी शिक्षकों ने कलश का पूजन कर देश की माटी को नमन करते हुए छात्रा स्वयंसेवक लक्ष्मी सेन को सुसज्जित कलश धारण करवाया। उसके पश्चात अमृत कलश यात्रा विद्यालय परिसर से होती हुई निकटवर्ती मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय तक गई।

 

Volunteers took out Amrit Kalash Yatra in sawai madhopur

 

जहां पर मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार शर्मा व स्टाफ सदस्यों द्वारा कलश यात्रा का गर्मजोशी व उत्साह पूर्वक स्वागत किया गया। भारत माता की जय, मेरी माटी मेरा देश, राष्ट्रीय एकता जिंदाबाद के नारे लगाते हुए सभी स्वयंसेवको ने कलश यात्रा के साथ पुनः विद्यालय में प्रवेश किया जहां उन पर पुष्प वर्षा की गई। विद्यालय परिसर में एकत्र होकर सभी स्वयंसेवकों ने पंच प्रण की शपथ भी ली। अमृत कलश यात्रा में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों  के अतिरिक्त विद्यालय की प्रधानाचार्य, कार्यक्रम अधिकारी, उप  प्राचार्य निशु अग्रवाल, राजकुमारी सूर्यवंशी, व्याख्याता मधु माथुर, रमेश बैरवा, ललिता जांगिड़ आदि ने भी भाग लिया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

A broken culvert in Sawai Madhopur has caused problems, affecting everything from children's education to farming.

सवाई माधोपुर में टूटी पुलिया बनी मुसीबत, बच्चों की पढ़ाई से खेती तक सब प्रभावित

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर के पुराने शहर क्षेत्र में लटिया नाले पर बनी राजबाग पुलिया …

IFWJ submitted memorandums to Collector in the name of the PM regarding Swad restaurant Jaisalmer

जैसलमेर प्रकरण पर भड़के पत्रकार, पीएम मोदी के नाम सौंपे ज्ञापन, निष्पक्ष जांच की मांग

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर में इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (IFWJ) के बैनर तले जैसलमेर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !