Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

विधानसभा चुनाव में जिले में 9 लाख 13 हजार 623 मतदाता करेंगे मतदान

विधानसभा चुनाव 2018 के लिए 7 दिसम्बर को होने वाले मतदान में जिले में 9 लाख 13 हजार 623 मतदाता मतदान कर सकेंगे।
जिला निर्वाचन अधिकारी पी.सी. पवन ने बताया कि जिले में 4 लाख 89 हजार 292 पुरूष, 4 लाख 24 हजार 321 महिला एवं दस अन्य कुल 9 लाख 13 हजार 623 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों में है। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन 27 सितम्बर 2018 को जिले में 4 लाख 87 हजार 592 पुरूष, 4 लाख 22 हजार 392 महिला कुल 9 लाख 9 हजार 984 मतदाता नामांकित थे। 19 नवम्बर तक हुए अद्यतन के बाद 1 हजार 700 पुरूष एवं 1 हजार 929 महिला मतदाता एवं अन्य दस मतदाता कुल 3 हजार 639 मतदाताओं के नाम जोड़े गए।

votes  assembly elections 2018 Rajathan Mla
अद्यतन के बाद विधानसभा चुनाव 2018 में विधानसभा क्षेत्र गंगापुर में 1 लाख 26 हजार 59 पुरूष, 1 लाख 7 हजार 446 महिला एवं अन्य 9 कुल दो लाख 33 हजार 514 मतदाता है। इसी प्रकार बामनवास विधानसभा क्षेत्र में 1 लाख 19 हजार 404 पुरूष, 1 लाख 2 हजार 457 महिला कुल 2 लाख 21 हजार 861 मतदाताओं के नाम है। सवाई माधोपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए 1 लाख 25 हजार 99 पुरूष, 1 लाख 10 हजार 914 महिला एवं एक अन्य कुल 2 लाख 36 हजार 14 मतदाता है। खंडार विधानसभा क्षेत्र में 1 लाख 18 हजार 730 पुरूष, 1 लाख 3 हजार 504 महिला कुल 2 लाख 22 हजार 234 मतदाता शामिल है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Accident during action on sand mining tractor in chauth ka barwara Sawai Madhopur Head Constable 6 oct 26

सवाई माधोपुर में अ_वैध बजरी ट्रैक्टर पर कार्रवाई के दौरान हादसा, पुलिसकर्मी पर चढ़ा ट्रैक्टर!

सवाई माधोपुर: जिले के चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज …

Mantown Police Sawai Madhopur News Vikalp Times 6 oct 26

अप_हरण फि_रौती केस में 21 साल की महिला गिरफ्तार, 2.20 लाख कैश और मोबाइल जब्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Sawai Madhopur) ने एरिया …

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !