Sunday , 6 September 2026
Breaking News

26 अप्रैल को होगा टोंक-सवाई माधोपुर लोकसभा क्षेत्र में मतदान

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा आम चुनाव 2024 की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. खुशाल यादव ने बताया कि राजस्थान की 25 लोकसभा सीटो के लिए दो चरणों में 19 अप्रैल एवं 26 अप्रैल, 2024 को मतदान होगा। टोंक-सवाई माधोपुर लोकसभा सीट का चुनाव द्वितीय चरण में होगा जिसके अन्तर्गत 28 मार्च को नोटिफिकेशन जारी होगा। वहीं 4 अप्रैल तक नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए जा सकेंगे। नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा 5 अप्रैल को होगी। वहीं 8 अप्रैल को उम्मीदवार अपने नाम निर्देशन पत्र वापिस ले सकेंगे। सम्पूर्ण लोकसभा क्षेत्र में 26 अप्रैल को मतदान होगा। 4 जून, 2024 को मतगणना होगी।

 

Voting will be held in Tonk-Sawai Madhopur Lok Sabha constituency on 26th April

 

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिले में 957 सामान्य एवं 26 सहायक मतदान केन्द्रों को मिलाकर कुल 983 मतदान केन्द्रों पर 10 लाख 19 हजार 45 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिसमें पुरूष मतदाता 5 लाख 43 हजार 704 एवं महिला मतदाता 4 लाख 75 हजार 332 है। वहीं 9 ट्रांसजेण्डर मतदाता, 10 हजार 40 विशेषयोग्यजन मतदाता, 18 से 19 आयु वर्ग के 30 हजार 816 मतदाता, 20 से 29 आयु वर्ग के 2 लाख 52 हजार 831 मतदाता है। वहीं 80 वर्ष से अधिक आयु के 21 हजार 566 एवं 100 वर्ष से अधिक आयु के 307 मतदाता है।

 

यह भी पढ़ें:- #BreakingNews #Delhi “7 चरणों में होगा लोकसभा चुनाव, पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल को, 4 जून को आएंगे नतीजे”

 

7 चरणों में होगा लोकसभा चुनाव, पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल को, 4 जून को आएंगे नतीजे 

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !