Saturday , 5 September 2026
Breaking News

20 नवंबर को खोला जाएगा मोरेल बांध से नहरों में पानी

मोरेल बांध जल वितरण समिति की बैठक हुई आयोजित

मोरेल बांध वृहत सिंचाई परियोजना से जुडी जल वितरण समिति की बैठक आज बुधवार को जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। बैठक में जल वितरण समितियों के सदस्य, सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता अंबुज त्यागी, अधिशासी अभियंता सुरेश भोपरिया, दौसा के सिंचाई अधिशासी अभियंता केदार मीना सहित तहसीलदार, विकास अधिकारी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

 

 

 

बैठक में मोरेल बांध से पूर्वी एवं मुख्य नहर में पानी 20 नवंबर को खोलने का निर्णय लिया गया। जिला कलेक्टर ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि 20 नवंबर को पूरे गेज के साथ पानी खोला जाए। इससे पूर्व नहरों की सफाई एवं अन्य कार्य पूरे कर लिए जाए। बैठक में कलेक्टर ने जल वितरण समिति के सदस्यों से कहा कि पानी की बूंद-बूंद का पूरा एवं समुचित उपयोग होना चाहिए।

 

Water in canals from Morel Dam will be opened on November 20

 

कोई पानी का दुरूपयोग नहीं करें तथा आवश्यक के अनुसार पानी लें। सिचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता अंबुज त्यागी ने बताया कि मोरेल बांध में वर्तमान में 19 फुट 6 इंच पानी उपलब्ध है। जिसकी क्षमता 1344 एमसीएफटी है। इसमें से 211 एमसीएफटी डेड स्टोरेज को छोडकर शेष 1133 एमसीएफटी पानी का सिचाई के लिए उपयोग किया जा सकता है।

 

 

बैठक में देवपाल मीना, कानजी मीना सहित अन्य किसानों ने यूरिया की उपलब्धता नहीं होने के संबंध में कलेक्टर को अवगत कराया। कलेक्टर ने बताया कि एक दो दिन में यूरिया की रेक आ रही है। सड़क मार्ग से भी यूरिया पहुंच रहा है। बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. सूरज सिंह नेगी एवं कृषि विभाग के अधिकारी ने भी जानकारी दी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !