Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

रेगिस्तान में बदला मौसम, मेघगर्जना के साथ बारिश: सड़कें पानी से हुई लबालब 

रेगिस्तानी बाड़मेर में सुबह करीब 5 बजे मौसम अचानक बदल गया। मेघगर्जना के साथ बारिश शुरू हो गई। करीब 15 मिनट तक चली बारिश के बाद सर्दी का असर भी बढ़ गया। ठिठुरन तेज हो गई। जिले भर में बारिश हुई है। शहर में बारिश से सड़कें पानी से लबालब हो गई। रुक-रुक बूंदाबांदी का दौर जारी है। बारिश के साथ बढ़ी ठिठुरन से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से आगामी 24 घंटों में मेघगर्जना के साथ बारिश होने के आसार है।

 

Weather patterns changed in the desert

 

शहर से गांव तक बारिश के बाद बूंदाबांदी का दौर जारी।

दरअसल, नवंबर माह में मौसम में बार-बार बदलाव के चलते तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। रात का तापमान इस सीजन 22 नवंबर को सबसे कम रहा है। उसी दिन तापमान 13.7 डिग्री दर्ज किया गया था। इसके बाद तापमान लगातार बढ़ रहा था। अब नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से रविवार को सुबह तेज हवा के साथ बारिश शुरू हुई। साथ मेघगर्जना भी होने लगी। बारिश और बूंदाबांदी का दौर रुक-रुककर चलता रहा। 15 मिनट तक चली बारिश से शहर की सड़कों पर पानी बहने लगा। बारिश के साथ ठिठुरन भी बढ़ गई। बाड़मेर जिले के चौहटन, धनाऊ, बाड़मेर शहर सहित जिले भर के अधिकाश हिस्सों में बारिश होने से सर्दी का असर अचानक बढ़ गया है।

 

वहीं हवा ने लोगों की धुजणी छुड़ा दी है। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार शनिवार को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ। उसका असर 26 नंवबर यानि आज रविवार को ज्यादा देखने को मिलेगा। आगामी 24 घंटे तक कहीं-कहीं मेघ गर्जना के साथ हल्की बारिश की गतिविधियां शुरू होने की संभावना है। 26 नवंबर को अरब सागर की खाड़ी से हवाओं के साथ उपयुक्त नमी सप्लाई होने से इस तंत्र का का सर्वाधिक असर 24 घंटे तक देखने को मिलेगा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Accident during action on sand mining tractor in chauth ka barwara Sawai Madhopur Head Constable 6 oct 26

सवाई माधोपुर में अ_वैध बजरी ट्रैक्टर पर कार्रवाई के दौरान हादसा, पुलिसकर्मी पर चढ़ा ट्रैक्टर!

सवाई माधोपुर: जिले के चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज …

Mantown Police Sawai Madhopur News Vikalp Times 6 oct 26

अप_हरण फि_रौती केस में 21 साल की महिला गिरफ्तार, 2.20 लाख कैश और मोबाइल जब्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Sawai Madhopur) ने एरिया …

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

Mandal Bhilwara land police rajasthan News vikalp times

जमीन के लिए आमने-सामने हुए दो पक्ष, चली गो_लियां! गांव में मचा हड़कंप

भीलवाड़ा: Bhilwara जिले के मांडल (Mandal) थाना क्षेत्र के आरजिया इलाके के जाटों का खेड़ा …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !