Tuesday , 20 October 2026
Breaking News

जिले की चार विधानसभाओं में 70.22 प्रतिशत मतदाताओं ने किया मतदान

70.60 पुरूषों एवं 69.17 महिला मतदाताओं ने किया मताधिकार का प्रयोग

सवाई माधोपुर: राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के अन्तर्गत 25 नवंबर को सवाई माधोपुर एवं गंगापुर जिले की चारों विधानसभा सीटों का कुल मतदान प्रतिशत 70.21 रहा है। वहीं महिला मतदाताओं का मतदान प्रतिशत 69.17 और पुरूषों 70.60 एवं थर्ड जेण्डर का 27.27 रहा है।

90 – गंगापुर:- जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेश कुमार ओला ने बताया कि 90 – गंगापुर का पुरूष मतदान प्रतिशत 72.63 वहीं महिला मतदाताओं का प्रतिशत 71.91 रहा है। इस प्रकार कुल 2 लाख 68 हजार 322 मतदाताओं में से 1 लाख 96 हजार 771 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

 

70.22 percent voters voted in four assemblies of Sawai Madhopur and Gangapur city

 

 

91 – बामनवास:- इस विधानसभा का पुरूष मतदान प्रतिशत 64.529, वहीं महिला मतदाताओं का मतदान प्रतिशत 63.65 रहा। इस प्रकार कुल मतदान प्रतिशत 64.12 रहा है। 2 लाख 43 हजार 292 मतदाताओं में से 1 लाख 55 हजार 987 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है।

 

92-सवाई माधोपुर:- इस विधानसभा का पुरूष मतदान प्रतिशत 71.46, वहीं महिला मतदाताओं का मतदान प्रतिशत 70.34 रहा। इस प्रकार कुल मतदान प्रतिशत 70.94 रहा है। इस प्रकार 2 लाख 56 हजार 329 मतदाताओं में से 1 लाख 81 हजार 821 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है।

 

93 खण्डार:- इस विधानसभा का पुरूष मतदान प्रतिशत 73.511, वहीं महिला मतदाताओं का मतदान प्रतिशत 70.37 रहा। इस प्रकार कुल मतदान प्रतिशत 72.06 रहा है। इस प्रकार 2 लाख 47 हजार 710 मतदाताओं में से 1 लाख 78 हजार 471 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है।

 

 

 

इस प्रकार जिले के 10 लाख 15 हजार 653 मतदाताओं में से 7 लाख 13 हजार 50 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिसमें 3 लाख 82 हजार 860 पुरूष एवं 3 लाख 27 हजार 405 महिलाओं एवं 3 थर्ड जेण्डर ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है।

 

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि गंगापुर विधानसभा क्षेत्र का सबसे अधिक मतदान प्रतिशत महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय जलोखरा बूथ नंबर 187 का 95.59 रहा है। वहीं विधानसभा का सबसे कम मतदान प्रतिशत भी गंगापुर के रेलवे सीनियर सैकण्डरी स्कूल बूथ नंबर 162 का 38.45 प्रतिशत रहा है।

 

वहीं बामनवास विधानसभा का सबसे अधिक मतदान प्रतिशत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भिनोरा 84.66  रहा है। वहीं इस विधानसभा का सबसे कम मतदान प्रतिशत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लिवाली ब्लॉक बी कक्ष नंबर 2 बूथ नंबर 158 का 39.67 रहा है।

 

इसी प्रकार सवाई माधोपुर विधानसभा का सबसे अधिक मतदान प्रतिशत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रईथा खुर्द बूथ नंबर 89 का 91.68 रहा है। वहीं इस विधानसभा का सबसे कम मतदान प्रतिशत महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय खिरनी कक्ष नंबर 1 बूथ नंबर 48 का 51.99 रहा है।

 

वहीं खण्डार विधानसभा का सबसे अधिक मतदान प्रतिशत राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कैलाशपुर रूम नंबर 4 बूथ नंबर 133 का 87.89 रहा है। वहीं इस विधानसभा का सबसे कम मतदान प्रतिशत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भूरी पहाड़ी कक्ष नंबर 5 बूथ नंबर 204 का 51.55 प्रतिशत रहा है।

 

इस प्रकार जिले का सबसे अधिक मतदान प्रतिशत गंगापुर विधानसभा क्षेत्र के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय जलोखरा बूथ नंबर 187 का 95.59 रहा है। वहीं जिले का सबसे कम मतदान प्रतिशत भी इसी विधानसभा के रेलवे सीनियर सैकण्डरी स्कूल बूथ नंबर 162 का 38.45 प्रतिशत रहा है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

No need for personnel to climb up, and no delay in extinguishing fires Kota receives a high-tech machine worth 9.5 crore.

न कर्मचारी ऊपर जाएगा, न आग बुझाने में होगी देरी! कोटा को मिली 9.5 करोड़ की हाईटेक मशीन

कोटा: नगर निगम कोटा (Nagar Nigam Kota) के अग्निशमन विभाग (Fire Department Kota) को करीब …

Mandal Bhilwara land police rajasthan News vikalp times

जमीन के लिए आमने-सामने हुए दो पक्ष, चली गो_लियां! गांव में मचा हड़कंप

भीलवाड़ा: Bhilwara जिले के मांडल (Mandal) थाना क्षेत्र के आरजिया इलाके के जाटों का खेड़ा …

Saint Surjaadas Ji Maharaj Barkhandi Dham, Lohargal Jhunjhunu Police News Vikalp Times

80 साल के संत की बेरहमी से ह_त्या! चढ़ावे के लिए पहाड़ी से दिया धक्का

झुंझुनूं: प्रसिद्ध तीर्थस्थल (Famous Pilgrimage Site) लोहार्गल स्थित बरखंडी धाम (Barkhandi Dham, Lohargal) के 80 वर्षीय …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !