Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

पीएम नरेंद्र मोदी ने 26/11 हमले को याद किया, कहा- अब हम आतंक को कुचल रहे हैं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रविवार को अपने रेडियो प्रोग्राम “मन की बात” में 2008 में मुंबई में हुए 26/11 के आतंकी हमले को  याद किया है। 

पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में उन्होंने इस हमले में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि दी और कहा कि 26 नवंबर को हम कभी नहीं भूल सकते। पीएम मोदी ने कहा कि, ”आज ही के दिन देश पर सबसे जघन्य हमला हुआ था। आतंकियों ने मुंबई को, पूरे देश को थर्रा कर रख दिया था।

PM Narendra Modi remembered 26 11 attack said now we are crushing terror

लेकिन भारत का सामर्थ्य है कि हम उस हमले से उबरे और अब पूरे हौसले के साथ आतंक को कुचल भी रहे हैं, मैं मुंबई हमले में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि देता हूं।  इस हमले में हमारे जो जांबाज वीरगति को प्राप्त हुए है, उन्हें देश आज याद कर रहा है।”

आज रविवार 26 नवंबर को उनके रेडियो प्रोग्राम “मन की बात” का 107वां एपिसोड का प्रसारण हुआ था। “मन की बात” का पहला एपिसोड 3 अक्‍टूबर, 2014 को प्रसारित हुआ था। पहले एपिसोड की समय सीमा 14 मिनट थी। लेकिन जून 2015 में इसे बढ़ाकर 30 मिनट कर दिया गया था। 30 अप्रैल, 2023 को मन की बात का 100वां एपिसोड प्रसारित किया गया था।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !