Thursday , 22 October 2026
Breaking News

साप्ताहिक समीक्षा बैठक हुई आयोजित

जिला कलेक्टर डाॅ.एस.पी.सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में विभिन्न विभागों के कार्यो की प्रगति के संबंध में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में कलेक्टर डाॅ. सिंह ने राजीव गांधी जल संचय अभियान के संबंध में अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि योजना को अधिकारी गंभीरता से लेते हुए प्रो एक्टिव मोड में होकर कार्य करें तथा इस संबंध में पूरी तैयारी रखे। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि तेज बरसात से क्षतिग्रस्त हुए सरकारी सम्पत्ति की सूचना तत्काल भिजवाएं। जिससे इस संबंध में आवश्यक कार्यवाही की जा सके।
कलेक्टर ने समीक्षा बैठक में जिले में पेयजल की स्थिति के संबंध में जानकारी ली तथा पानी के सैंपल करवाने के निर्देश भी दिए। बैठक में बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता से विद्युत आपूर्ति के संबंध में जानकारी प्राप्त कर आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में छाण, जैतपुर, पीपलवाडा सहित अन्य स्थानों पर बीमारियों के संबंध में की जा रही कार्यवाही की समीक्षा की। कलेक्टर ने सीएमएचओ को चिकित्सा संस्थानों में दवाईयों की उपलब्धता, संसाधन, उपकरणों की समुचित उपलब्धता रखने के संबंध में निर्देश दिए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि मौसमी बीमारियो तथा मच्छरों से बचाव एवं उपचार के संबंध में जानकारी देने हेतु लगातार प्रचार-प्रसार के साथ-साथ मच्छररोधी गतिविधियों को भी नियमित करवाया जाए।
बैठक में शिक्षा विभाग के कार्याे की समीक्षा करते हुए स्कूलों में पौधरोपण की वस्तुस्थिति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। बैठक में सम्पर्क पोर्टल पर लम्बित प्रकरणों पर नाराजगी जताते हुए उनके निस्तारण हेतु सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया। बैठक में कृषि विभाग के उपनिदेशक से फसल बीमा के संबंध में की गई कार्यवाही एवं किसानों को खराब हुई फसल का मुआवजा मिल सके, इस संबंध में त्वरितता के साथ कार्यवाही के निर्देश दिए। साथ ही किसानों को मांग के अनुसार खाद एवं उर्वरक की उपलब्धता सुनिश्चित करवाने के लिए कार्य करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही कलेक्टर ने पशुपालन विभाग को गांवों में पेस्टीसाइड्स के छिडकाव के निर्देश भी दिए। कलेक्टर ने नगर परिषद आयुक्त को सफाई व्यवस्था के संबंध में चर्चा कर निर्देश दिए।
बैठक में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुरेश कुमार, एडीएम महेन्द्र लोढा,एसडीएम सवाई माधोपुर रघुनाथ, बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता वी.के.अग्रवाल, जलदाय विभाग के अधिशासी अभियंता, नगर परिषद आयुक्त रविन्द्र यादव, सीएमएचओ डाॅ.तेजराम मीना सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Weekly review meeting

 

कलेक्ट्रेट के अनुभागों के कार्यो की समीक्षा बैठक हुई आयोजित

जिला कलेक्ट्रेट के विभिन्न अनुभागों की समीक्षा बैठक कलेक्टर कक्ष में आयोजित हुई।
बैठक में जिला कलेक्टर डाॅ. एस.पी.सिंह ने अनुभाग प्रभारियों से कार्यों की साप्ताहिक प्रगति के संबंध में जानकारी ली तथा अनुभागों में बकाया प्रकरणों का निस्तारण समय पर कर पैंडेन्सी शून्य करने के निर्देश दिए।
जिला कलेक्टर डाॅ. सिंह ने सभी अनुभागों को निर्देश दिए कि वे आमजन के कार्यो को त्वरित गति से निस्तारित करें। उन्होंने कहा कि सभी अनुभाग अपने से संबंधित कार्यो को लम्बित न रखे। बैठक में कलेक्टर ने मुख्यमंत्री सहायता कोष, नरेगा कार्य, जल शक्ति अभियान की प्रगति, लोकायुक्त के समक्ष लम्बित प्रकरण, विधानसभा प्रश्नों की स्थिति, सामाजिक सुरक्षा पेंषन के भुगतान की स्थिति, राषन एवं खाद्यान वितरण, सम्पर्क पोर्टल, जलग्रहण एवं भू-संरक्षण, न्यायिक कार्य आदि के संबंध में विस्तृत चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
इस मौके पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुरेश कुमार, एडीएम महेन्द्र लोढ़ा, एसडीएम सवाई माधोपुर रघुनाथ, कोषाधिकारी राजेन्द्र जैन, डीआईओ राजकुमार शर्मा सहित अन्य अधिकारी एवं अनुभाग प्रभारी उपस्थित थे।

नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल सम्बंधी बैठक हुई आयोजित

केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण मण्डल में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल द्वारा पारित आदेश की पालना के संबंध में जिला कलेक्टर डाॅ.एस.पी.सिंह ने जिला कलेक्ट्रेट सभागार में पाक्षिक बैठक ली। बैठक में उन्होंने सभी विभागों को समन्वित प्रयास कर पर्यावरण-अनुकूल कार्य करने के निर्देश दिए।
उन्होंने सभी संबंधित विभागों को नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल द्वारा पारित आदेश के अनुसार क्रियांविति रिपोर्ट हर 15 दिन में भिजवाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक से अनुपस्थित रहने वाले प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, नगर परिषद आयुक्त गंगापुर को नोटिस देने के निर्देश कलेक्टर ने एडीएम को दिए। बैठक में जिला कलेक्टर ने प्रतिबंधित प्लास्टिक को जब्त करने के लिए अभियान के तहत कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने बैठक में शहर में पानी के निकास के संबंध में निर्देश नगर परिषद आयुक्त को दिए। कलेक्टर ने वन विभाग के उप वन संरक्षक को एनजीटी के निर्देशों के अनुसार संबंधित विभागों से एक्षन टेकन रिपोर्ट लेकर कार्यवाही के निर्देश दिए।
उन्होंने बैठक में उपस्थित विभिन्न विभागों के अधिकारियों को नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के आदेश में वर्णित बिन्दुओं का गहन अध्ययन कर आपसी समन्वय से इसकी कडाई से पालना करने के निर्देश दिए। बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर महेन्द्र लोढा, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुरेश कुमार सहित संबंधित लाइन विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

 

ई ग्राम योजना के संबंध में कार्यशाला हुई आयोजित

मुख्यमंत्री ई ग्राम योजना के संबंध में कार्यशाला का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में जिला कलेक्टर डाॅ.एस.पी.सिंह की अध्यक्षता में हुआ। कार्यशाला में जिला कलेक्टर डाॅ. सिंह ने उपस्थित संबंधित विभागों के अधिकारियों से कहा कि ई ग्राम के माध्यम से मांगी जाने वाली सूचनाएं समय पर एवं सटीक रूप से उपलब्ध करवाई जाए।
कार्यशाला में उन्होंने कहा कि सूचनाओं के माध्यम से ही ग्राम स्तर के लिए फ्यूचर प्लान तैयार किया जाता है। कार्यशाला में आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के सहायक निदेशक आर.एस.जाट ने विस्तार से ई ग्राम प्रपत्र एक एवं ई ग्राम प्रपत्र दो को भरने तथा इसमें मांगी जाने वाली सूचनाओं के बारे में जानकारी दी। कार्यशाला में बताया गया कि प्रत्येक गांव के लिए ई ग्राम प्रभारी नियुक्त है। नियुक्त ई ग्राम प्रभारी सूचनाओं का संकलन कर आगे प्रेषित करता है। कार्यशाला में सभी उपखंड अधिकारियों एवं ब्लाॅक स्तरीय अधिकारियों को इस संबंध में नियमित मोनिटरिंग करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में सहायक निदेशक सांख्यिकी ने ई ग्राम प्रपत्र तथा गांवों में मूलभूत सुविधाओं के संबंध में मांगी जाने वाली सूचनाओं एवं प्रपत्रों को भरने के संबंध मे जानकारी दी।

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

Accident during action on sand mining tractor in chauth ka barwara Sawai Madhopur Head Constable 6 oct 26

सवाई माधोपुर में अ_वैध बजरी ट्रैक्टर पर कार्रवाई के दौरान हादसा, पुलिसकर्मी पर चढ़ा ट्रैक्टर!

सवाई माधोपुर: जिले के चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज …

Mantown Police Sawai Madhopur News Vikalp Times 6 oct 26

अप_हरण फि_रौती केस में 21 साल की महिला गिरफ्तार, 2.20 लाख कैश और मोबाइल जब्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Sawai Madhopur) ने एरिया …

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !