Sunday , 7 June 2026
Breaking News

स्वाति मालीवाल के मामले पर राष्ट्रीय महिला आयोग ने क्या बताया? 

राष्ट्रीय महिला आयोग की चीफ रेखा शर्मा ने कहा कि महिला आयोग ने स्वाति मालीवाल के मामले में स्वत: ही संज्ञान ले लिया है। रेखा शर्मा ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा कि, ”हमने उसी दिन मामले पर स्वत: संज्ञान ले लिया था। मैंने स्वाति मालीवाल को भी कहा कि वो बाहर आएं और शिकायत दर्ज करवाएं।”

 

”उन्हें शायद सदमा लगा था। कोई उम्मीद नहीं कर सकता कि अपने ही घर एक राज्यसभा सांसद की मार पिटाई हो जाए।  वो हमेशा महिलाओं की आवाज उठाती रही हैं।” रेखा शर्मा ने कहा कि, ”मैंने उन्हें कहा कि मैं तुम्हारे साथ हूं। जब उन्हें लगा कि वो बात कर सकती हैं तो उन्होंने पुलिस से बात की। एफआईआर दर्ज हो गई है।” ”एफआईआर के साथ चार्ज भी दर्ज हो गए हैं। आज उनका (स्वाति मालीवाल) का मेडिकल भी करवाया गया है।”

 

 

What did the National Commission for Women say on Swati Maliwal's case

 

 

दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने मुख्यमंत्री आवास पर 14 मई को हुई ‘घटना’ को लेकर कहा है कि “उन्होंने पुलिस को अपना बयान दे दिया है।” 14 मई की इस घटना को लेकर दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने पहली बार सार्वजनिक रूप से अपना पक्ष रखा।

 

 

 

 

गुरुवार को उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है कि, “मेरे साथ जो हुआ वो बहुत बुरा था। मेरे साथ हुई घटना पर मैंने पुलिस को अपना स्टेटमेंट दिया है। मुझे आशा है कि उचित कार्रवाई होगी।” स्वाती ने लिखा है कि,”पिछले दिन मेरे लिए बहुत कठिन रहे हैं। जिन लोगों ने प्रार्थना की उनका धन्यवाद करती हूँ।

 

 

 

 

जिन लोगों ने Character Assassination करने की कोशिश की, ये बोला की दूसरी पार्टी के इशारे पर कर रही है, भगवान उन्हें भी खुश रखे। देश में अहम चुनाव चल रहा है, स्वाति मालीवाल ज़रूरी नहीं है, देश के मुद्दे ज़रूरी हैं। BJP वालों से ख़ास गुज़ारिश है इस घटना पे राजनीति न करें।”

(सोर्स : बीबीसी न्यूज हिन्दी)

About Vikalp Times Desk

Check Also

‘साहब… एक बीड़ी पिलवा दो’ एनकाउंटर के बाद बदमाश की अजीब डिमांड

उत्तर प्रदेश: Uttar Pradesh के मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) में पुलिस (Police) और बदमाश के बीच हुई …

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !