Saturday , 7 March 2026
Breaking News

बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवात ‘मोंथा’ कब और कहां टकराएगा

नई दिल्ली: मौसम विभाग ने कहा है कि बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवात ‘मोंथा’ मंगलवार शाम या रात के समय आंध्र प्रदेश से टकरा सकता है। इस दौरान हवा की रफ्तार 90 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है। भुवनेश्वर में भारत मौसम विभाग की डायरेक्टर डॉ. मनोरमा मोहंती ने बताया कि चक्रवात के 28 अक्टूबर की सुबह तक तेज होने की आशंका है।

 

When and where will Cyclone 'Montha' hit the Bay of Bengal

 

 

यह 28 अक्टूबर की शाम या रात के समय आंध्र प्रदेश के मछलीपट्टनम और कलिंगपट्टनम के बीच, काकीनाडा के आसपास तट से टकरा सकता है। उन्होंने बताया कि तट पार करते समय यह भीषण चक्रवाती तूफान के रूप में रहेगा। इस दौरान हवा की रफ्तार 90 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है।

 

 

 

चक्रवात के असर से ओडिशा में अगले दो से तीन दिनों तक भारी बारिश होने की आशंका है। वहीं ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने कहा है कि चक्रवात से निपटने के लिए तैयारियां कर ली गई हैं। मोहन चरण माझी ने कहा कि चक्रवात ‘मोंथा’ आंध्र प्रदेश के काकीनाडा में लैंडफॉल करेगा। इससे ओडिशा के कुछ जिले भी प्रभावित होंगे। उन्होंने कहा कि ज्यादा नुकसान होने की आशंका नहीं है, फिर भी हम सारी तैयारियां कर चुके हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

CBSE postpones Class 10 and 12 board exams amid middle east crisis

सीबीएसई ने जंग के बीच टाली 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं, जानें नया अपडेट

नई दिल्ली: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी सीबीएसई (CBSE) ने मध्य पूर्व (Middle East …

Several US military planes crash in Kuwait

कुवैत में कई अमेरिकी सैन्य विमान हुए क्रैश

नई दिल्ली: कुवैत के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि रविवार सुबह कई अमेरिकी लड़ाकू …

Crude oil prices surge amid Iran-Israel conflict

ईरान-इसराइल संघर्ष के बीच दुनियाभर में तेल की कीमतों में भारी उछाल

नई दिल्ली: अमेरिका और इसराइल के ईरान पर ह*मलों के बाद दुनियाभर में तेल की …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !