Saturday , 5 September 2026
Breaking News

खेत से घर लौटते समय किसानों का वाहन आया 11KV की चपेट में | 1 की मौत कई हुए घायल

मलारना चौड़ उपखंड के ग्राम पंचायत मुख्यालय करेल में हुई विद्युत दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई वहीं कई लोग घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार करेल गांव में 11 केवी विद्युत लाइन का तार बहुत नीचे लगे होने से वहां से गुजर रहा वाहन तार की चपेट में आने से दुर्घटना घटित हुई।

 

While returning home from the farm, the vehicle contact 11KV. 1 killed, many injured
उपखंड के करेल पंचायत मुख्यालय पर आज गुरुवार को शाम 5 बजे बग्गे में सवार होकर करीब 14 किसान खेतों से अपने घर आ रहे थे। खेतों से बिल्कुल नीचे निकल रही 11 हजार केवी की लाइन आते ही बग्गे में स्थित एक लोहे का एंगल लाइन के टच हो गया। जिससे बग्गे में करंट दौड़ गया। करंट की चपेट में करीब 11 लोग आ गए। जिनमे से 5 लोगो की हालात गम्भीर हो गई।
ग्रामीणों ने बताया कि ग्रामीणों की मदद से घायलों को निजी वाहनों से मलारना चौड़ पीएचसी पर लाया गया जहाँ पर चिकित्सकों के अभाव में आनन फानन में भाड़ौती पीएचसी लाया गया तथा 4 लोगों को आपातकालीन स्थिति में सामान्य चिकित्सालय लाया गया। जहाँ पर चिकित्सक ने एक व्यक्ति सन्तरी पुत्र हरल्या प्रजापत निवासी करेल गांव को मृत घोषित कर दिया। साथ ही 3 अन्य घायल जिनमें रामलाल मीना पुत्र गंगाराम मीना, श्योराम पुत्र गोरधन प्रजापत, मुनिराज पुत्र जंसी प्रजापत निवासी करेल का सामान्य चिकित्सालय में ईलाज चल रहा है।
ग्रामीणों ने बताया कि विद्युत दुर्घटना में मृतक संतरी अपने परिवार में अकेला ही कमाने वाला था। वह स्वंय व अपनी पत्नी व इकलौती बेटी का खुद ही भरण पोषण करने वाला था।
लोगों ने बताया कि करेल में हुई विद्युत दुर्घटना के बाद स्थानीय लोग घायलों को अपने निजी वाहनों से राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मलारना चौड़ लेकर पहुंचे लेकिन वहाँ डॉक्टर नहीं होने से घायलों को प्राथमिक उपचार नहीं मिल सका। जिससे ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। पीएससी पहुंचे मलारना डूंगर भाजपा मंडल अध्यक्ष रघुनाथ वैष्णव, समाजसेवी रामअवतार मीणा चिकित्सालय की व्यवस्थाओं को लेकर लोगों के साथ धरने पर बैठ गए। इसके बाद चिकित्सालय पहुंचे मलारना डूंगर तहसीलदार कृष्णमुरारी मीणा ने ब्लॉक सीएमएचओ अरविंद मीणा से बात कर डॉक्टर की स्थाई व्यवस्था करवाने का आश्वासन देने के बाद धरना समाप्त किया गया।

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !