उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के बहराइच में शनिवार तड़के एक बच्ची को जंगली जानवर उठा ले गया। ग्रामीण और वन विभाग की टीम बच्ची की तलाश में जुटी है। यह घटना कैसरगंज इलाके की है, जहां शनिवार तड़के घर के बरामदे में मां के साथ सो रही एक साल की बच्ची पर जंगली जानवर ने ह*मला कर दिया। जब तक घर वाले कुछ समझ पाते जानवर उसे लेकर गन्ने के खेतों की ओर भाग गया।
घटना की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी बृजेंद्र मिश्रा और रेंजर ओंकार यादव वन कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। रेंजर ओंकार यादव ने बताया कि एक मासूम पर जंगली जानवर के ह*मला करने की सूचना मिली थी, हम सभी लोग मौके पर पहुंचे हैं। बच्ची की तलाश की जा रही है। बहराइच में लोग भेड़ियों के आ*तंक से खौफ में हैं। ये इलाका भारत-नेपाल सीमा से सटे तराई अंचल का है, जहाँ भेड़ियों के ह*मलों की कई घटनाएं हुई हैं।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
