Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

ई-विधान से विधानसभा की कार्य पद्धति होगी डिजिटल

जयपुर: विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने राजस्‍थान विधानसभा के डिजिटल कार्य का बुधवार को अवलोकन किया। देवनानी ने सदन में ई-विधान से विधानसभा सदन व विधानसभा सचिवालय को डिजिटल किये जाने वाले कार्य को 31 दिसम्‍बर तक आवश्‍यक रूप से पूरा करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है। उन्होंने कार्य की प्रगति का मौके पर जाकर निरीक्षण किया। देवनानी ने कहा कि राजस्‍थान विधानसभा का आने वाला सत्र पेपर लैस होगा।

 

 

With e-Vidhan, the functioning of Rajasthan Legislative Assembly will be digital

 

 

उन्‍होंने कहा कि नये सत्र में राजस्‍थान विधानसभा का सदन नये रूप में दिखाई देगा। उन्‍होंने कहा कि विधानसभा के सदन में सदस्यों की सीटों पर कम्प्यूटर उपकरण स्थापित करने और विधानसभा सदन को पेपर लैस किये जाने हेतु नेवा प्रोजेक्ट का कार्य अन्तिम चरण में है। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि विधान सभा सदन में विधायकों की मेजों पर कम्प्यूटर उपकरण स्थापित करने और विधानसभा को पेपरलैस बनाने का कार्य चरणबद्ध तरीके से इस माह के अन्‍त तक सम्‍भवत: पूरा हो जाएगा। ई-विधान से राजस्‍थान विधान सभा की कार्य पद्धति डिजिटल हो जाएगी।

 

 

 

सदन में विधायकों की प्रत्येक सीट पर लगेंगे आई-पैड:

देवनानी ने बताया कि सदन में विधायकगण की प्रत्येक सीट पर एक आई-पैड लगाया जा रहा है। एक लैपटोप मय प्रिन्टर विधायकगण को उनके आवास के लिए भी उपलब्ध कराया जाएगा। इस परियोजना में 12.61 करोड़ रूपये की राशि व्यय होगी। इस राशि में 60 प्रतिशत केन्द्र सरकार एवं 40 प्रतिशत भागीदारी राज्य सरकार की होगी।

 

 

 

 

विधायकों को प्रशिक्षण, सदन में भी तकनीकी मदद मिलेगी: 

देवनानी ने बताया कि विधानसभा में नेवा सेवा केन्द्र (ई लर्निंग कम ई-फैसिलेशन सेन्टर) की स्थापना का स्‍थान निर्धारित कर दिया गया है। इसके तहत विधायक, अधिकारियों व कर्मचारियों को नेवा मॉडयूल्स का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण सामग्री अंग्रेजी, हिन्दी और क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध कराई जाएगी। विधायकों को ऑनलाइन कार्य करने के लिए सदन में भी मौके पर तकनीकी सहायता उपलब्ध करायी जाएगी।

 

 

 

 विधान सभा सदन व सचिवालय हो जाएंगे पेपर लैस:

से राजस्थान विधानसभा का सदन और सचिवालय डिजिटल हो रहा है। इससे विधान सभा सदन व सचिवालय की कार्यवाही पेपरलैस हो जाएगी। इस ई-विधान एप्लीकेशन से राज्य विधानसभा के सदस्यों और अधिकारियों को कार्य करने में आसानी होगी। इस एप्लीकेशन के तहत विधानसभा के सदन से संबंधित विधेयक, रिपोर्टस आदि की जानकारी मीडिया, अनुसंधानकर्ता और आम नागरिक भी आसानी से देख सकेंगे।

 

 

 

त्रिपार्टी मेमोरेंडम ऑफ अण्डर स्टेण्डिंग के अनुसार केन्द्र सरकार की राज्य की विधानसभाओं को डिजिटल बनाये जाने के लिए “वन नेशन-वन एप्लीकेशन” के तहत नेशनल ई-विधान एप्लीकेशन के उपयोग के साथ राजस्‍थान विधान सभा को डिजिटल बनाये जाने की प्रकिया का कार्य तीव्र गति से चल रहा है।

 

 

 

एप के माध्यम से मोबाइल पर भी देख सकेंगे ई-विधान:

ई-विधान एप एन्ड्रोएड और आई.ओ.एस. दोनों तरह के मोबाइल पर चल सकेगा। यह ऐप ई-बुक और वेबसाइट पर भी उपलब्ध होगा। नेवा के तहत सदन की कार्यवाही विवरण, सदन में रखे जाने वाले पेपर्स, विधेयक से संबंधित जानकारी, समितियों की रिपोर्ट, प्रश्न और उनके जवाब, बुलेटिन, कार्यवाही विवरण, डिजिटल लाईब्रेरी, सूचनाएं और सदस्यों से संबंधित जानकारी एक ही एप्लीकेशन में उपलब्ध होगी।

 

 

 

विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के साथ विधान सभा के सरकारी मुख्‍य सचेतक जोगेश्‍वर गर्ग, प्रतिपक्ष के मुख्‍य सचेतक रफीक खान, विधायक हरिमोहन शर्मा, विधान सभा के विशिष्‍ट सचिव भारत भूषण शर्मा, विशिष्‍ट सहायक के.के. शर्मा सहित अनेक अधिकारी मौजूद थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

Mandal Bhilwara land police rajasthan News vikalp times

जमीन के लिए आमने-सामने हुए दो पक्ष, चली गो_लियां! गांव में मचा हड़कंप

भीलवाड़ा: Bhilwara जिले के मांडल (Mandal) थाना क्षेत्र के आरजिया इलाके के जाटों का खेड़ा …

Saint Surjaadas Ji Maharaj Barkhandi Dham, Lohargal Jhunjhunu Police News Vikalp Times

80 साल के संत की बेरहमी से ह_त्या! चढ़ावे के लिए पहाड़ी से दिया धक्का

झुंझुनूं: प्रसिद्ध तीर्थस्थल (Famous Pilgrimage Site) लोहार्गल स्थित बरखंडी धाम (Barkhandi Dham, Lohargal) के 80 वर्षीय …

Hanuman Chalisa recited in Kota for pilot Smit Machchhar prayers offered for his speedy recovery Dubai Vikalp Times

पायलट स्मित मच्छार के लिए कोटा में गूंजा हनुमान चालीसा, जल्द स्वस्थ होने की कामना

कोटा: दुबई (Dubai) की फ्लाइट में सह-पायलट (Co-Pilot) के ह_मले में घायल भारतीय पायलट स्मित …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !