Saturday , 7 March 2026
Breaking News

महिला का श*व मिलने के बाद दो गांवों के बीच त*नाव, इंटरनेट सेवा बंद

ओडिशा: ओडिशा के आदिवासी बहुल मलकानगिरी जिले में दो समुदायों के बीच हिं*सा की वजह से इंटरनेट सेवा मंगलवार शाम 6 बजे तक बंद कर दी गई है। पुलिस के अनुसार एक महिला का क्षत-विक्षत श*व बरामद होने के बाद दो गांवों के बीच यह त*नाव पैदा हुआ। एमवी-26 और राखेलगुडा गांवों के बीच त*नाव अब भी बना हुआ है। राखेलगुडा गांव की एक महिला पिछले हफ्ते लापता हो गई थी। चार दिसंबर को उसका श*व पास की एक नदी के किनारे पर मिला था।

 

Woman internet service suspended Malkangiri odisha News 09 Dec 25

 

पुलिस की जांच टीम और डॉग स्क्वाड महिला के श*व का अन्य हिस्सा ढूंढ रही है। पुलिस ने महिला की ह*त्या के मामले में एक आरोपी को गिर*फ्तार किया है। इस घटना के वि*रोध में कई जगह स्थानीय लोगों ने पारंपरिक हथि*यारों के साथ वि*रोध प्रद*र्शन किया है। प्रद*र्शनकारियों ने कुछ घरों को तोड़ दिया और कुछ घरों को आग के हवाले कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीजीपी योगेश बहादुर खुरानिया ने घटनास्थल का दौरा कर स्थिति की समीक्षा की।

 

 

घटनास्थल पर भारी पुलिस बल तैनात है।ओडिशा के गृह विभाग की ओर से जारी एक आदेश में कहा गया कि असामाजिक तत्व स्थिति का फायदा उठाते हुए गलत सूचना न फैलाएं, इसलिए इंटरनेट सेवा बंद की गई है। मलकानगिरी के एसपी विनोद पाटिल ने बीबीसी न्यूज हिन्दी से कहा कि स्थिति नियंत्रण में है। इंटरनेट सेवा बंद है, जरूरत पड़ने पर आगे भी इसे बंद रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि पुलिस की मौजूदगी में मंगलवार को मृ*त महिला का अंतिम संस्कार किया जाएगा। एसपी विनोद पाटिल के अनुसार इस मामले की उच्च स्तरीय जांच जारी है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

CBSE postpones Class 10 and 12 board exams amid middle east crisis

सीबीएसई ने जंग के बीच टाली 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं, जानें नया अपडेट

नई दिल्ली: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी सीबीएसई (CBSE) ने मध्य पूर्व (Middle East …

Several US military planes crash in Kuwait

कुवैत में कई अमेरिकी सैन्य विमान हुए क्रैश

नई दिल्ली: कुवैत के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि रविवार सुबह कई अमेरिकी लड़ाकू …

Crude oil prices surge amid Iran-Israel conflict

ईरान-इसराइल संघर्ष के बीच दुनियाभर में तेल की कीमतों में भारी उछाल

नई दिल्ली: अमेरिका और इसराइल के ईरान पर ह*मलों के बाद दुनियाभर में तेल की …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !