Sunday , 7 June 2026
Breaking News

रैगर मोहल्ले की महिलाओं ने नारेबाजी करते हुए की पेयजल की मांग

सहायक अभियंता को ज्ञापन सौंपकर की पानी सप्लाई की मांग

Demand for Water supply women memorandum assistant engineer Sawai Madhopur
शहर सवाई माधोपुर में स्थित वार्ड नम्बर 32 रैगर मोहल्ले की महिलाओं ने कार्यालय जल स्वास्थ्य अभियांत्रिक विभाग पर नारेबाजी करते हुए सहायक अभियंता सर्जन सिंह मीणा को ज्ञापन सोपकर मौहल्ले में पेयजल सप्लाई करवाने की मांग की। .
ज्ञापन के जरिए महिलाओं ने बताया कि वार्ड 32 रैगर मोहल्ले मे रामदेवजी मन्दिर चौक व पीछे वाली गली में लोगों के नलों मे पिछले 3 माह से 50-60 घरों मे पेयजल नहीं पहुंच पहुंच रहा है। इस मौके पर उन्होंने मांग करते हुए बताया कि बोरवेल के पास वाॅल लगाकर श्रीराम कसोटिया के यहां से बजरंग लाल बोहरा के पास वाली लाइन में मिलान किया जाए। अन्यथा सूई वाली मस्जिद के पीछे से बाबूलाल जोलिया के यहां से होते हुए आशाराम जोलिया के यहां से मन्दिर चौक तक मिलान किया जाए, जिससे वार्डवासियों को पेयजल की समस्या से निजात मिल सके। पेयजल की समस्या को लेकर पहले भी वार्ड वासियों ने भेरू दरवाजे पर पानी की समस्याओं को लेकर जाम लगाया था। लेकिन जलदाय विभाग के अधिकारियों द्वारा आश्वासन मिलने के अलावा अभी तो कोई समाधान नहीं हुआ है। महिलाएं अपने वार्ड को छोड़ कर दूसरे स्थान से पानी लाने को मजबूर हैं। जिसके चलते रैगर मोहल्ले की महिलाओं में इसका भारी आक्रोश है। वार्ड में केवल एक हैंडपंप है, जो पिछले कई दिनों से खराब पड़ा हुआ जिसकी अभी तक किसी भी अधिकारी ने सुध नहीं ली है। इस मौके पर सहायक अभियंता सर्जन सिंह मीणा ने सभी महिलाओं को आश्वासन देते हुए कहा कि जल्द ही पाइप लाइन चैकअप कर आप लोगों के लिए पेयजल की आपूर्ति की जाएगी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Leave a Reply

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !