Sunday , 7 June 2026
Breaking News

महिलाओं को कई किलोमीटर दूर से लाना पड़ता है पानी

पेयजल के लिए सिर पर मटकी और पानी के बर्तन रखकर कई किलोमीटर पैदल चलकर पानी लाने की बात सुनकर रेगिस्तान की तस्वीर सामने आती है। लेकिन ऐसा दृश्य जिले की खण्डार तहसील क्षेत्र के कई ग्रामीण क्षेत्रों में देखा जा सकता है जहाँ आज भी महिलाओं को इस आधुनिक एवं विकास का ढिंढोरा पीटते युग में भी एक एक बूंद पानी के लिए महिलाओं को इधर उधर भटकना पड़ रहा है।
खंडार तहसील क्षेत्र में पहाड़ियों के बीच बसे बैरई, भीमपुरा, श्रीनाथपुरा, विश्वनाथपुरा आदि में ऐसे हालत देखने को मिले हैं। यहाँ की ग्रामीण महिलाऐ अनीता गुर्जर, नैनी देवी, मूली देवी, कंचन देवी, माया देवी, विद्या देवी, विरमा देवी, मोरो देवी, सुरज्ञानी देवी आदि ने बताया कि हमारे गांव में पेयजल की कोई व्यवस्था नहीं है। हम लोगों को एक एक बूंद पानी के लिए भी तीन-चार किलोमीटर की दूरी पर जाना पड़ता है। वहां पर भी बहुत ही पुराना एक हेडपंप है। जिसको आधे घंटे चलाने के पश्चात ही पानी दिखाई देता है। एक डेढ़ घंटे हेडपंप चला कर पानी से भरे बर्तन लेकर 3-4 किलोमीटर चलकर घरों को पानी लेकर आते हैं।

Women have to bring water from many kilometers away in khandar sawai madhopur

महिलाओं ने बताया कि कई वर्षों से हम पेयजल संकट को लेकर परेशानी का सामना कर रहे हैं। कई बार शिकायतों के पश्चात भी हमारे गांवो की पेयजल की समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ है। जिसके परिणाम स्वरूप आज तक भी हमारे ग्राम के हालात जैसे के तेसे ही बने हुए हैं। पीड़ित ग्रामीणों ने राजस्थान सरकार से पेयजल संकट समस्या निस्तारण के लिए गुहार लगाई है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !