Thursday , 23 April 2026
Breaking News

पृथ्वी दिवस के अवसर पर शिविर लगाकर किया जागरुक

राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के एक्शन प्लान की अनुपालना में तालुका विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष एवं सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट तापस सोनी के निर्देशन में पैनल अधिवक्ता गण एवं पैरा लीगल वालंटियर द्वारा विभिन्न स्थानों पर विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर शिविर लगाकर लोगों को जागरुक किया गया।

Earth day Awareness Motivation plant green distribution pumplet

पैनल अधिवक्ता हरि लाल बेरवा ने ग्राम सेवा सहकारी समिति खंडार में शिविर लगाकर उपस्थित लोगों, महिलाओं एवं अन्य वरिष्ठ नागरिकों को पृथ्वी के संरक्षण, ग्रीन हाउस गैस के दुष्प्रभावों की जानकारी एवं इसकी रोकथाम के उपाय बताएं। इसी प्रकार ओमप्रकाश तेहरिया पैनल अधिवक्ता ने ग्राम पंचायत गोठ बिहारी में शिविर लगाकर उपस्थित लोगों को पर्यावरण प्रदूषण के कारक तथा इसकी रोकथाम के प्रति आमजन को जागरूक किया । पैरा लीगल वालंटियर आलोक कुमार नाथ ने ग्राम पंचायत गंडावर, हरिप्रसाद गुर्जर ने ग्राम पंचायत खंडार एवं महेश बेरवा पीएलबी ने बैरवा बस्ती , सार्वजनिक स्थान, बहरावंडा खुर्द में विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन कर उपस्थित लोगों को पर्यावरण प्रदूषण के कारक एवं पर्यावरण प्रदूषण से होने वाली विभिन्न तरीके की बीमारियों एवं पर्यावरण प्रदूषण को रोकने हेतु आमजन को प्रेरित किया एवं ग्रीन हाउस गैस के दुष्प्रभावों की विस्तृत रूप से जानकारी देकर विधिक सेवा की अन्य जन कल्याणकारी योजनाओं का भी प्रचार प्रसार कर पंपलेट वितरित किए।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

Leave a Reply

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !