Sunday , 7 June 2026
Breaking News

टोल वसूली के बाद भी मेगा हाईवे गड्ढों में तब्दील

जिन सड़कों पर चलने के लिए वाहन चालकों से टोल वसूली की जाती है उन सड़कों पर भी आम लोगों को गड्डों का सामना करना पड़ता है। जिले के मलारना चौड़ क्षेत्र में लालसोट कोटा मेगा हाईवे इन दिनों रखरखाव एवं समय पर मरम्मत नहीं होने से जगह जगह गड्ढों में तब्दील हो गया है। इससे हाइवे से गुजरने वाले वाहनों को खासी परेशानी हो रही है। यहां तक की अब तक कई वाहन दुर्घटनाग्रस्त भी हो चुके हैं। जिसमें कई लोगों को गंभीर चोट आयी है।

Worst Condition of Lalsot Kota Mega Highway
इसी प्रकार कुस्तला क्षेत्र में मेगा हाईवे पर कुछ दिनों पूर्व ही टूटी हुई सड़क पर पेचवर्क कार्य किया गया था लेकिन सड़क कुछ महिने भी सही नहीं रही। अब सड़क पर पुनः कई जगह बड़े-बड़े गड्डे हो गये हैं। कई जगह तो सड़क आधी से ज्यादा चैड़ाई में फट गई है जिससे लम्बी-लम्बी खाई बनी हुई नजर आने लगी है। जिससे हमेंशा दुर्घटनाओं की सम्भावना बनी रहती है।
इस दौरान हाइवे से गुजर रहे वाहनों में चलने वाले लोगों से एवं वाहन चालकों से बात करने पर उनका कहना था कि जो भी वाहन टोल से गुजरते हैं उनसे पूरा टोल लिया जाता है। जबकि रोड़ की स्थिति खराब है जगह-जगह टूटा हुआ है। लोगों ने कार्यकारी एजेंसी रिडकोर से मेगा हाईवे की शीघ्र मरम्मत करवाने की मांग की है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !