![Wreath paid on the birth anniversary of Baba saheb Bhimrao Ambedkar in sawai madhopur](https://vikalptimes.com/wp-content/uploads/2022/04/Wreath-paid-on-the-birth-anniversary-of-Baba-saheb-Bhimrao-Ambedkar-in-sawai-madhopur.jpg)
बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर दी पुष्पांजलि
संविधान निर्माता बाबा साहब डाॅ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिनमें बाबा साहब को श्रद्धा से पुष्पांजलि अर्पित की गई। भारत रत्न संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 131वीं जयंती पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चे के तत्वाधान में अम्बेडकर सर्किल पर पहुंच कर समस्त भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा डॉ. भीमराव अम्बेडकर की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित की।
![Wreath paid on the birth anniversary of Baba saheb Bhimrao Ambedkar in sawai madhopur](https://vikalptimes.com/wp-content/uploads/2022/04/Wreath-paid-on-the-birth-anniversary-of-Baba-saheb-Bhimrao-Ambedkar-in-sawai-madhopur.jpg)
इस अवसर पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष मनोज बैरवा एवं एससी मोर्चा पदाधिकारियों के साथ ही भाजपा जिलाध्यक्ष भरत लाल मथुरिया, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आशा मीणा, संतोष मथुरिया, लोकेन्द्र आचार्य, देवेंद्र राठौड़, अशोक बेण्डवल, धारासिंह, मधुमुकुल चतुर्वेदी, एसटी मोर्चा जिलाध्यक्ष विजय मीणा, विक्की चैहान, अनिल शर्मा, हरिओम गर्ग, हरि गुप्ता, श्रीचरण महावर, चन्दन सिंह नरुका, रवि शर्मा, बंटी शर्मा कुलदीप मीणा, रामपाल बालोत, दिनेश मीणा, नरेश मीणा और शेरसिंह मीणा सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।