Sunday , 7 June 2026
Breaking News

एसएमएस से पता लगेगा, आरजीएचएस में कितनी राशि का बिल बना

जयपुर: वित्त विभाग ने राज्य में आरजीएचएस योजना में दावों के सम्बन्ध में विभिन्न प्रकार की जाँचों व अंकेक्षण का कार्य किया है। इस जांच में खुलासा हुआ है कि कई प्रकरणों में राजकीय कार्मिक/पेंशनर्स/ उनके लाभार्थी परिजनों को यह सूचना नहीं थी कि उनके आरजीएचएस कार्ड के माध्यम से वे कितना लाभ प्राप्त कर चुके हैं और कई मामलों में बिना लाभ प्राप्त किये ही उनके कार्ड के माध्यम से भुगतान दिखा दिया गया।

 

You will know through SMS, how much amount was billed in RGHS

 

 

समस्या की गहनता को देखते हुए इस सम्बन्ध में जांच और फीडबैक में पाया गया कि फार्मेसी से ली जाने वाली दवाइयों के सम्बन्ध में तो एक एसएमएस पूर्व में जाता था, जिसमें दवाईयों पर होने वाले खर्च की राशि बताई जाती थी परन्तु यह एसएमएस आईपीडी/ओपीडी/डे केयर दावों के सम्बन्ध में नहीं था। अब सिस्टम में संशोधन करते हुए व्यवस्था की गई है कि लाभार्थी को अस्पताल/चिकित्सक के माध्यम से प्राप्त होने वाली आईपीडी/ओपीडी की दावे की राशि का पता लग सके।

 

 

 

 

इस सम्बन्ध में  शासन सचिव वित्त (व्यय) नवीन जैन ने बताया कि अब इस नई व्यवस्था से दोहरा फायदा होगा। पहला फायदा यह होगा कि राशि देखकर लाभार्थी अतिरिक्त बिलिंग की जानकारी के आधार पर निर्णय ले सकता है, साथ ही अस्पताल अब इलाज व दवा की राशि को बढ़ा-चढ़ाकर दावा प्रस्तुत नहीं कर पायेंगे। गत दो माह से एआई तकनीक के माध्यम से लगातार आरजीएचएस सिस्टम को सुधारने का कार्य हो रहा है और इसी फीडबैक के आधार पर यह एसएमएस सुविधा प्रारम्भ की गई है।

 

 

 

 

यह जानकारी लाभार्थी को उनके आरजीएचएस योजना में पंजीकृत मोबाईल नम्बर पर प्राप्त होगी और यदि किसी लाभार्थी को उक्त राशि के एसएमएस प्राप्त नहीं होते हैं तो वे 181 पर सम्पर्क कर सकते हैं। वित्त विभाग नेसभी लाभार्थियों को अपने आरजीएचएस कार्ड नम्बर तथा ओटीपी किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति के साथ शेयर नहीं करने की सलाह दी है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

ACB action on traffic officer in baran 31 May 26 Vikalp Times

ट्रैफिक इंचार्ज की खुली पोल! 7 हजार लेते ही पहुंच गई ACB

बारां: (Baran) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !