Thursday , 22 October 2026
Breaking News

युवा कृषक अन्य राज्यों का भ्रमण कर सीखेंगे नवीनतम कृषि तकनीकी

ई-मित्र अथवा राजकिसान साथी पोर्टल या राजकिसान सुविधा मोबाईल एप पर

 

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की बजट घोषणा वर्ष 2023-24 के अन्तर्गत राजस्थान युवा कृषक कौशल एवं क्षमता संवर्धन घोषणा के तहत सवाई माधोपुर जिले के युवा कृषक देश के विभिन्न राज्यों में कृषि एवं पशुपालन की नवीनतम तकनीकी जैसे हाईटेक उद्यानिकी, खाद्य प्रसंस्करण, उन्नत कृषि, दुग्ध उत्पादन, मत्स्य पालन, जैविक खेती, जल बचत तकनीक के अध्ययन एवं प्रशिक्षण के लिए भ्रमण पर भिजवाए जाएंगे।

 

संयुक्त निदेशक कृषि (विस्तार) रामराज मीना ने बताया कि भ्रमण में 40 वर्ष से कम उम्र के युवा एवं प्रगतिशील किसान जा सकेंगे। ऐसे किसान जो कम से कम 3 वर्षों से कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य पालन या सम्बद्ध गतिविधियों इत्यादि में कार्य कर रहे हों अथवा नवाचारी कृषि या प्रसंस्करण क्षेत्र में कार्यरत हों, आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए युवा कृषक नजदीकी ई-मित्र अथवा स्वयं के स्तर से राजकिसान साथी पोर्टल या राजकिसान सुविधा मोबाईल एप पर जनाधार कार्ड के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।उन्होंने बताया कि ऑनलाईन आवेदन के समय जमाबंदी दस्तावेज अपलोड करना आवश्यक है। युवा कृषक के स्वयं के नाम से भू-स्वामित्व नहीं होने की स्थिति में राजस्व विभाग द्वारा सक्षम स्तर से भू-स्वामित्व में नोशनल शेयर धारक प्रमाण पत्र अपलोड करने पर ऐसे कृषकों को भी पात्र माना जाएगा।

 

Young farmers will visit other states and learn latest agricultural techniques

 

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार भ्रमण ऐसे क्षेत्रों में करवाया जाएगा, जिसकी भौगोलिक एवं जलवायुविक परिस्थितियां जिले के समान हों एवं उस क्षेत्र में जल बचत एवं जल प्रबंधक तकनीकी के कार्य भी किसानों द्वारा किए गए हो ताकि उन्हें देखकर किसान अपने क्षेत्र में क्रियान्वित कर सकें। इस हेतु उन्हे उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, हरियाणा, छत्तीसगढ़, पंजाब, नई दिल्ली एवं उतराखण्ड आदि राज्यों के विभिन्न सरकारी एवं निजी संस्थानों में भ्रमण करवाया जायेगा जहां अनुसंधान कार्यक्रमों, गैर संस्थाओं द्वारा कराये गये प्रमुख कार्य, हाईटेक एग्रीकल्चर, उद्यानिकी, जल का कुशल प्रबंधन, जैविक खेती, संविदा खेती, फसल कटाई उपरान्त प्रबंधन, प्रसंस्करण, पशु एवं पशुशाला प्रबंधन आदि विषयों पर कृषि एवं पशुपालन विभाग द्वारा किये गये नवाचार कार्यक्रम या अन्य कृषि से संबंधित कार्यक्रमों का अवलोकन करवाया जाएगा।

 

संयुक्त निदेशक कृषि (विस्तार) रामराज मीना ने समस्त युवा कृषकों से अपील की है कि इस अवसर का लाभ उठाने के लिए युवा कृषक वांछित दस्तावेजों के साथ अधिकाधिक ऑनलाइन आवेदन करें। अधिक जानकारी के लिए स्थानीय कृषि विभाग में सम्पर्क कर सकते है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Accident during action on sand mining tractor in chauth ka barwara Sawai Madhopur Head Constable 6 oct 26

सवाई माधोपुर में अ_वैध बजरी ट्रैक्टर पर कार्रवाई के दौरान हादसा, पुलिसकर्मी पर चढ़ा ट्रैक्टर!

सवाई माधोपुर: जिले के चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज …

Mantown Police Sawai Madhopur News Vikalp Times 6 oct 26

अप_हरण फि_रौती केस में 21 साल की महिला गिरफ्तार, 2.20 लाख कैश और मोबाइल जब्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Sawai Madhopur) ने एरिया …

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !