Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

शिवाड़ कस्बे में एकतरफा प्रेम में युवक ने की युवती की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

चौथ का बरवाड़ा थाना पुलिस ने शिवाड़ कस्बे में ब्लाइण्ड मर्डर का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी अजय बैरवा को युवती पूजा बैरवा की हत्या करने के मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी सुबह करीब 11 बजे मृतका के घर पर गया। आरोपी ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि पहले दोनों के बीच झगड़ा हुआ तथा हाथापाई भी हुई। इसी दौरान पास में पड़े चाकू से युवती गंभीर घायल हो गई तो वह घबरा गया। उसने इससे बचने के लिए पास ही पड़े सिलबट्टे के पत्थर से युवती के सिर पर वारकर उसे मौत की नींद सुला दिया और पुलिस को गुमराह करने के लिए राजू ने मारा, ऐसा लिखकर हाथ के पास पत्र रखकर वहां से भाग गया।

 

आरोपी अजय का मृतका पूजा बैरवा के घर पर आना-जाना रहता था। साथ ही वह युवती से फोन पर बात भी करता था। इस बीच पिछले कुछ दिनों से युवती उसे इग्नोर करने लगी थी। साथ ही पुलिस को मिली कॉल डिटेल के आधार पर यह पता लगा कि युवती उससे फोन नहीं करने तथा जयपुर चले जाने की बात कह रही थी। युवती के इस बर्ताव के लिए उसका शक राजू के ऊपर चला गया। उसके साथ उसके संबंध का शक होने पर उसने इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला के निर्देशन में एवं एएसपी सवाई माधोपुर हिमांशु शर्मा के पर्येवेशण में अनिल कुमार डोरिया वृत्ताधिकारी वृत्त ग्रामीण 1⁄4अनुसंधान अधिकारी1⁄2 के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा 4 दिन पहले 11 मई को को दिन में शिवाड़ कस्बे के बैरवा मोहल्ले में हुई एक बैरवा समाज की युवती की हत्या के मामले का खुलासा किया।

 

Young man murder girl in one sided love in Shivar, accused arrested

 

अपराध की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला हिमाशु शर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, अनिल कुमार डोरिया वृत्ताधिकारी वृत्त ग्रामीण एवं थानाधिकारी चौथ का बरवाड़ा टीनू सोगरवाल मय जाप्ता एफएसएल टीम एमओबी टीम लेकर मौके पर पहुंचे। घटना के सम्बन्ध मे परिजनों की रिपोर्ट पर अज्ञात हत्यारे के खिलाफ ब्लात्कार, हत्या व मोबाइल चोरी का मामला दर्ज किया गया। घटनास्थल के वैज्ञानिक अनुसंधान व आसूचना तत्रं के आधार पर थाना चौथ का बरवाड़ा के प्रकरण एससी व एसटी एक्ट में आरोपी अजय कुमार सैनी पुत्र बीरबल जाति निवासी शिवाड़ चौथ का बरवाड़ा को युवती पूजा बैरवा की हत्या करना स्वीकार करने पर गिरफ्तार किया गया।

 

आरोपी अजय सैनी ने पुलिस व परिजनो को गुमराह करने के उद्देश्य से लाश के पास कागज मे किसी अन्य व्यक्ति के द्वारा मारना लिखकर रखना भी स्वीकार किया है। गिरफ्तार आरोपी ने कबूल किया कि उसने प्रेम प्रसंग एवं दूसरे युवक के साथ युवती के गलत रिश्ते के शक में इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को उसके घर के पास से ही गिरफ्तार किया तथा पूरे मामले की जांच के लिए न्यायालय में पेश कर रिमांड मांगा। इस पर चौथ का बरवाड़ा न्यायालय ने 2 दिन के रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया।

घटना के खुलासे व अनुसंधान हेतु गठित विशेष टीम में अनिल डोरिया वृत्ताधिकारी वृत्त ग्रामीण सवाईमाधोपुर 1⁄4अनुसंधान अधिकारी1⁄2, टीनू सोगरवाल थानाधिकारी थाना चौथ का बरवाड़ा, जूगल किशोर सहायक उपनिरीक्षक कार्यालय सीओ वृत्त ग्रामीण, कमलेश हैड कांस्टेबल कार्यालय सीओ वृत्त ग्रामीण, महेन्द्र कुमार हैड कांस्टेबल साईबर सैल सवाई माधोपुर, मदन सिंह हैड कांस्टेबल थाना चौथ का बरवाड़ा, राधेश्याम हैड कांस्टेबल, शिवदान सिंह कांस्टेबल, श्यामवीर कांस्टेबल, दशरथ सिंह कांस्टेबल, श्योप्रकाश कांस्टेबल, कष्ण कुमार कांस्टेबल आदि शामिल रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Accident during action on sand mining tractor in chauth ka barwara Sawai Madhopur Head Constable 6 oct 26

सवाई माधोपुर में अ_वैध बजरी ट्रैक्टर पर कार्रवाई के दौरान हादसा, पुलिसकर्मी पर चढ़ा ट्रैक्टर!

सवाई माधोपुर: जिले के चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज …

Mantown Police Sawai Madhopur News Vikalp Times 6 oct 26

अप_हरण फि_रौती केस में 21 साल की महिला गिरफ्तार, 2.20 लाख कैश और मोबाइल जब्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Sawai Madhopur) ने एरिया …

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !