Wednesday , 3 July 2024
Breaking News

यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष बिलाल खान ने की राहुल गांधी से मुलाकात

जिले के युवा कांग्रेसी नेता और यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बिलाल खान ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी से मुलाकात की एवं उनके साथ कदम से कदम मिलाए। इस दौरान राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा में युवा कांग्रेस द्वारा किये गए कार्यों की तारिफ। बिलाल ने राहुल गांधी से मुलाकात कर संगठन के बारे में चर्चा की। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के स्वागत के लिए जिलाध्यक्ष बिलाल खान द्वारा खिजुरी से लेकर मोरल पुलिया तक लगभग बीस प्वाइंट बनाये गये थे।

 

Youth Congress District President Bilal Khan met Rahul Gandhi

 

जिसमें कार्यकर्ता द्वारा यूथ कांग्रेस के झंडों एवं पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया। साथ ही सैकड़ों युवा कांग्रेस कार्यकर्ता पुरी यात्रा में राहुल गांधी के साथ चले। गौरतलब है की राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के सवाई माधोपुर में प्रवेश के दौरान अधिक से अधिक संख्या में युवाओं को भाग लेने और भारत जोड़ो यात्रा का संदेश आमजन तक पहुंचाने के लिए जिला मुख्यालय पर यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बिलाल खान के नेतृत्व बाइक रैली का आयोजन भी किया गया था।

About Vikalp Times Desk

Check Also

अवैध चराई रोकने के लिए धारा 144 लागू

सवाई माधोपुर:- रणथंभौर बाघ परियोजना क्षेत्र में असामाजिक तत्वों व इस क्षेत्र के आसपास के …

एनडीए ने स्पीकर पद के लिए ओम बिरला को बनाया उम्मीदवार, कांग्रेस ने के सुरेश को उतारा मैदान में 

नई दिल्ली:- लोकसभा में स्पीकर पद के लिए एनडीए की तरफ से ओम बिरला को …

चौथ का बरवाड़ा थाना पुलिस ने 17 लोगों को किया गिरफ्तार

सवाई माधोपुर:- चौथ का बरवाड़ा थाना पुलिस ने धरपकड़ अभियान के तहत 17 लोगों को गिरफ्तार …

NDA से ओम बिरला होंगे लोकसभा स्पीकर पद के उम्मीदवार

NDA से ओम बिरला होंगे लोकसभा स्पीकर पद के उम्मीदवार       NDA से …

स्पीकर पद के लिए एनडीए उम्मीदवार को समर्थन देने पर राहुल गांधी क्या बोले

नई दिल्ली:- कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी ने कहा है कि विपक्ष स्पीकर पद …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !
Exit mobile version