Thursday , 23 April 2026
Breaking News

युवाओं ने उठाया कब्रिस्तान के जीर्णोद्धार का बीड़ा

गंगापुर सिटी की ग्राम पंचायत महुकलाँ से एकता कॉलोनी के युवाओं ने दो माह पूर्व कब्रिस्तान की काया पलट का बीड़ा उठाया। एकता कॉलोनी के युवाओं ने प्रातः काल 7 बजे से 9 बजे व शाम को 6 से 8 बजे तक श्रमदान करने का कार्य शुरू किया।
बुधवार को एकता कॉलोनी के युवा साबिर हुसैन, पन्नु, ताहिर हुसैन, अब्दुल फैयाज, वसीम, अब्दुल रज्जाक, जावेद खान, मतीन खान, अयूब खान व सद्दाम हुसैन ने आरसी गुर्जर के नेतृत्व में कब्रिस्तान की चार दिवारी करवाने व कब्रिस्तान में रोड़ बनवाने के लिए चूली सरपंच प्रतिनिधि काड़ू गुर्जर को ज्ञापन सौंपा। चूली सरपंच ने एकता कॉलोनी के युवाओं को पूर्ण विश्वास दिलाते हुए जल्द से जल्द कब्रिस्तान में बची हुई चार दिवारी व रोड़ बनवाने का आश्वासन दिया।

 

Youth took up the task of renovation of the graveyard at gangapur city
साबिर हुसैन ने बताया की एकता कॉलोनी महुकलाँ का कब्रिस्तान ग्राम पंचायत चूली में आता है। कब्रिस्तान की आधी बाउंड्री वाल पूर्व सरपंच के कार्य काल में में हो चुकी थी। लेकिन अभी आधी बांड्री होना बाकी है। कॉलोनी के युवाओं ने कब्रिस्तान में खराब कबरों को ठीक करने का कार्य किया। कब्रिस्तान में जगह-जगह गड्डे बने हुए थे। जिनमे अक्सर पानी भरा रहता था। युवाओं ने ऊँचे नीचे गड्डे का समतलीकरण करने का कार्य किया। कब्रिस्तान में चारों और जंगली घासों ने अपना घर बना लिया था। युवाओं ने जंगली घास को हटाने का कार्य किया। कॉलोनी के युवाओं ने कब्रिस्तान के जीर्णोद्वार के लगभग 50 हजार रूपये की सहयोग राशि एकत्रित की। एकत्रित की गई राशि से कब्रिस्तान में 100 ट्रॉली मिट्टी डलवाकर भरत करने का कार्य किया। कब्रिस्तान का मैन गेट बनवाकर पुताई कर गेट को लगाने का कार्य किया। कॉलोनी महुकलाँ के खिदमदगार ने हाॅल बनवाने की घोषणा की। जिसका कार्य शुरू भी करवा दिया गया है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !